रायपुर । छत्तीसगढ़ में कम वर्षा के कारण अकाल की स्थिति बनती दिखाई दे रही है. बारिश नहीं होने से किसानों की माथे में चिंता की लकीरे साफ नजर आ रही है. ऐसे में इंद्रदेव को मनाने के लिए जेसीसी-जे सुप्रीमो अजीत जोगी ने अपने निवास पर अलग-अलग धर्म के गुरुओं के साथ महायज्ञ करवाया है. इस महायज्ञ में ईसाई, सिख, सतनामी और मुस्लिम धर्म, कबीर पंथ लोग भी शामिल है. प्रदेश के 12 जिले और 73 तहसीलों में अल्पवर्षा के कारण सूखे के हालात बनते नजर आ रहे हैछत्तीसगढ़ में सूखे के हालात! अजीत जोगी ने अलग-अलग धर्म के गुरुओं के साथ किया महायज्ञ ।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कम वर्षा के कारण अकाल की स्थिति बनती दिखाई दे रही है. बारिश नहीं होने से किसानों की माथे में चिंता की लकीरे साफ नजर आ रही है. ऐसे में इंद्रदेव को मनाने के लिए जेसीसी-जे सुप्रीमो अजीत जोगी ने अपने निवास पर अलग-अलग धर्म के गुरुओं के साथ महायज्ञ करवाया है. इस महायज्ञ में ईसाई, सिख, सतनामी और मुस्लिम धर्म, कबीर पंथ लोग भी शामिल है. प्रदेश के 12 जिले और 73 तहसीलों में अल्पवर्षा के कारण सूखे के हालात बनते नजर आ रहे है ।
जेसीसी-जे सुप्रीमो अजीत जोगी का कहना है कि छत्तीसगढ़ के दो तिहाई इलाके में भीषण अकाल पड़ गया है. यदि एक दो दिन में बारिश नहीं हुई, तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा. यही वजह है कि कई धर्मों के लोग अपने-अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना कर भगवान को मनाने की कोशिश कर रहे हैं. जिससे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सके. उन्होंने कहा कि वो खुद एक छोटा किसान है. इस तरह का प्रदेश में आकाल हमने पहले कभी नहीं देखा है. बारिश नहीं होने से इंसान अपने ईश्वर के पास ही जाता है, इसलिए हम भी अपने भगवान याद कर रहे हैं ।