
रायपुर । राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश पूरी तरह थमी हुई है. जिससे लोग गर्मी और उमस से हलाकान हैं. तापमान में भी तेजी से वृद्धी देखी गई है. जिस तरह से सावन के महीने में मौसम रूठा हुआ है. उससे सबसे ज्यादा परेशानी प्रदेश के किसानों को है. वहीं मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि प्रदेश में 25 जुलाई के बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है. अभी छग में मानसून कमजोर है. कई जिलों में बारिश सामान्य से बहुत कम हुई है।
मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता के मुताबिक…
मानसून अभी प्रदेश में सक्रिय नहीं है. बंगाल की खाड़ी मे एक सिस्टम बन रहा है, इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में होगा और इसकी वजह से 25 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर पूरी तरह से प्रदेश में सक्रिय हो जायेगा. 25 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश मे अच्छी बारिश होने की संभावना है. 17 से 18 ऐसे जिले हैं, जहां बारिश सामान्य से बहुत कम हुई है, लेकिन सम्भावना है कि आने वाले दिनों में यह स्थिति सुधरेगी।