
रायपुर । भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी प्रवास पर हैं। वे 8 घंटे से ज्यादा समय बिताएंगे। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पदाधिकारियों की बैठक लेने के साथ गोंदवारा स्थित दलित बस्ती में सदस्य बनाएंगे। इस दौरान वे समाज के लोगों के साथ बैठकर जलपान करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय, राजेश मूणत सहित अन्य पदाधिकारी रहेंगे। शिवराज सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11.30 बजे से 1.30 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 2 से 3.30 बजे तक एकात्म परिसर में जनसंघ के कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे। एकात्म परिसर के बाद वे 4 बजे से गोंदवारा स्थित दलित बस्ती जाएंगे। बस्ती में करीब चार हजार लोग रहते हैं। सांस्कृतिक भवन में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम है। शिवराज करीब डेढ़ घंटे दलित बस्ती में बिताएंगे, फिर 6.40 बजे रायपुर से रवाना हो जाएंगे ।