
रायपुर । राजधानी रायपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ बुधवार रात वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने इनका रास्ता रोका और युवक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे. युवक ने जब बदमाशों को ऐसा करने से मना किया तो उन्होने उसे चाकू मार दिया. इस जानलेवा हमले में युवक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी से छेड़छाड़ करने से मना करने पर बदमाशों ने पति पर चाकू से वार कर दिया. घटना बुधवार देर रात सर्वोदय नगर के झंडा चौक की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस चाकूबाजी में युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है मृतक छोटू साहू बुधवार देर रात अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौट रहा था. उसी समय आरोपी संजय यादव ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की. छेड़छाड़ का विरोध करने पर संजय ने छोटू को मारा चाकू दिया जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है ।