गरियाबंद । जिले में बिजली कटौती की समस्या को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है. कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशसान ने लोगों की समस्या को हल नहीं किया. अब बिजली की समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतर गए है. आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए है. विरोध स्वरूप ग्रामीण स्थानीय विधायक को चिमनी भी सौंपेंगे. ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल का एलान किया है । गरियाबंद जिले में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. देवभोग बस स्टैंड में ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए है. जानकारी के मुताबिक रैली निकालकर ग्रामीण विरोध के तौर पर स्थानीय विधायक को चिमनी भी सौंपेंगे. बिजली कटौती से परेशान लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का एलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठै हैं. इनके समर्थन के लिए बड़ी संख्या में कई गांव से आए ग्रामीण भी मौजूद हैं. प्रदर्शन के तौर पर पहले शहर में रैली निकाली जाएगी. फिर विधायक को चिमनी दी जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि काफी लंबे समय से बिजली की समस्या दूर करने की मांग शासन-प्रशासन से की जा रही थी. लेकिन सकारात्मक पहल नहीं होने से भूख हड़ताल करने पर मजबूर हो रहे हैं. मालूम हो कि बिजली की समस्या से मैनपुर और देवभोग क्षेत्र के 200 से ज्यादा गांव प्रभावित है ।