रायगढ़ । जिला कलेक्ट्रेट के सामने आज पौने बारह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खड़ी बुलेट गाड़ी में अचानक आग लग गई और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। रायगढ़ में आज दोपहर हड़कंप मच गया जब राह चलते लोगो ने एक बुलेट को जलते देखा ।बताया जा रहा है बुलेट गाड़ी ग्राम कोड़ातराई निवासी हॉस्टल अधीक्षक चौधरी जी का था जो अपने कार्य हेतु जिला कलेक्ट्रेट में आए हुए थे गाड़ी खड़ा कर जैसे ही पानी पीने के लिए गए उनके मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई । इस घटना से वहां लोगों में खलबली मच गई और फायर ब्रिगेड वालों को फोन कर सन्देश भेजा गया। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मिनि गाड़ी तत्काल पहुंचकर आग को बुझाया ।