
दंतेवाड़ा । जिले के बैलाडीला पर्वत श्रृंखला के नंदाराज पहाड़ पर स्थित एनएमडीसी के 13 नंबर की लोह अस्यक खदान को अडानी की कंपनी को दिए जाने का आदिवासी विरोध कर रहे हैं. इस आंदोलन में शामिल होने जगदलपुर से भी ग्रामीण दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आस-पास के इलाकों के सैंकड़ों ग्रामीण पैदल मार्च कर बचेली में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि लगभग 15 से 20 हजार की संख्या में ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं. ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर है ।