
सूरजपुर । जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के समीप स्थित पर्यटन स्थल रकस गंडा जलप्रपात में नवयुवती का अर्थनग्न लाश मिली है। ग्रामीणों से मिली सूचना पर चांदनी बिहारपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच शव बाहर निकालने में जुटी है। मौके पर ओडगी एसडीओपी मौजूद थे।
रकस गंडा जलप्रपात में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि लोग पिकनिक मनाने आए रहे होंगे और उक्त घटना को अंजाम दिया होगा। लाश करीबन 6-7 दिन पुरानी है, मृतका की उम्र 18 से 22 के बीच लग रही है।
ज्ञातव्य हो कि आए दिन रकस गंडा जलप्रपात में कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा है, ना तो वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था है, और ना ही किसी प्रकार की चेतावनी व अन्य सुविधाएं हैं। कुछ दिन पहले मानवी ठक्कर रकस गंडा जलप्रपात में लापता हुई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, वहीं अब दूसरी घटना हो गई है।