रायपुर । प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दरअसल एकात्म परिसर कार्यालय के पास की ये घटना है। आज दोपहर में अचानक शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गयी। घटना वाली जगह से चंद ही कदमों की दूरी पर बीजेपी दफ्तर है। वहीँ दूसरी तरफ मेड़िकल कॉम्प्लेक्स की दुकान है। जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो आसपास के दूकान वालों की मदद से आग को बुझाया गया। हालांकि इस आगजनी में अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ हैं और एक बड़ी घटना होते होते रह गयी ।