रायपुर । पुलिस कर्मचारी द्वारा लड़की से रेप करने का एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। ASI ने अपने घर में काम करने वाली लड़की का बालात्कार किया है। इससे पहले कवर्धा में आरक्षक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। अकेला देख दबोच लिया मिली जानकारी के अनुसार 24 साल की पीड़िता राजधानी के डीडीनगर के सेलटैक्स कॉलोनी में ASI राजेंद्र बर्मन के घर का काम करती थी ।वह घर के काम के अलावा आरोपी के बच्चों को भी संभालती थी। एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तो आरोपी ने उसे दबोच लिया और उससे जबरदस्ती करने लगा। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसका बालात्कार कर दिया। लड़की पहुंची पुलिस स्टेशन लड़की ने वहां से निकलकर घटना की शिकायत पुलिस में की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ASI फिलहाल आरटीओ में पदस्थ है।