रायपुर । रितेश्वर महाराज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरुक करने मतदाता जागरण महोत्सव आयोजित कर रहे हैं. रितेश्वर महाराज के मुताबिक, प्रजातंत्र व्यवस्था के अंतर्गत मतदान राष्ट्र प्रदत्त हमारा बड़ा अधिकार एवं सच्चे नागरिक तथा राष्ट्रभक्त के लिए एक अहम् एवं पुनीत कर्तव्य है. इस अभियान के तहत 13 अप्रैल को मनेंद्रगढ़ के राम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया. रितेश्वर महाराज का शनिवार शाम को कटघोरा में और रविवार को बिलासपुर में कार्यक्रम होगा ।