रायपुर । रायपुर के चिकित्सको ने नमो अगेन टी शर्ट पहन कर आम जनता से मिलकर उनको मोदी जी को जिताने के लिए निवेदन किया। आम जनता का उत्साह देखने लायक था, जब चिकित्सको के टीम उनके पास पहुची तो सभी के चेहरों पर एक अलग मुस्कान थी आम जनता बड़े ही उत्साह के चिकित्सकों का अभिवादन स्वीकार कर रही थी। इतना ही नही जब चिकित्सको का ग्रुप एक अन्य ग्रुप के पास पहुचा तो अन्य ग्रुप ने चिकित्सको को अपने साथ डांस में शामिल भी किया और कहा आप चिंता न करे मोदी जरूर आएंगे, उसके बाद सभी ने चाय पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की योजना तैयार की,कल सुंदर नगर के आम बगीचे में चिकित्सकों की टोली पहुचेगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ जेपी शर्मा,डॉ अखिलेश दुबे,डॉ विद्याकान्त त्रिवेदी, डॉ शैलेश खंडेलवाल,डॉ रवि राठी,डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉ जीवन साहू,डॉ राजा राम वर्मा,डॉ लष्मीकांत शर्मा,नीरज अग्रवाल,रवि तिवारी डॉ राजू मार्कण्डेय व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।