Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    May 15, 2026

    सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार 2026: श्रीमती चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
    • सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’
    • सुशासन तिहार 2026: श्रीमती चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
    • सुदूर वनांचल कोराचा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
    • जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समय-सीमा में काम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक
    • बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

      May 15, 2026

      सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

      May 15, 2026

      सुशासन तिहार 2026: श्रीमती चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

      May 15, 2026

      सुदूर वनांचल कोराचा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

      May 15, 2026

      जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में

      May 15, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » संवेदनशीलता का ऐसा ढ़ोंग करना शर्मनाक एवं सामाजिक अपराध है
    छत्तीसगढ

    संवेदनशीलता का ऐसा ढ़ोंग करना शर्मनाक एवं सामाजिक अपराध है

    adminBy adminAugust 25, 2018No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    संवेदनशीलता का ऐसा ढ़ोंग करना शर्मनाक एवं सामाजिक अपराध है
    स्व. अटलजी के नाम पर राजनीति से, क्षुब्ध और व्यथित हूं: करुणा शुक्ला
    रायपुर, 23 अगस्त। जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश रायपुर पहुंचा और श्रद्धांजलि सभा रखी गई तब जो कुछ हुआ, उस संबंध में सोशल मिडिया में वायरल हो रही विडियो देखकर भारतरत्न एवं पूर्व प्रधान स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर भाजपा की संवेदनशीलता एवं गंभीरता के ढकोसले को देखकर लोग ना केवल आश्चर्य हो रहे हैं अपितु बाजपेयी जी के सच्चे अनुयायी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि जिस श्रद्धांजलि सभा के मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष के अलावा संगठन और सत्ता से जुड़े लोगों का मजमा लगा हो वहां प्रदेश सरकार के दो केबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर और बृजमोहन अग्रवाल द्वारा ताली ठोककर ठहाके लगाना ना केवल अनुचित है बल्कि श्रद्वांजलि सभा में ऐसी करसूत निंदनीय के साथ उस परिवार के प्रति ओछी संवेदना को प्रदर्शित करता है। जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उक्त दोनो मंत्रियों को ठहाके लगाते देखा तो उन्हें चुप कराया। इसके बाद मंत्री श्री चंद्राकर अपने चेहरे पर गंभीरता दिखाने की नौटंकी करने लगे।
    इस संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं करुणा शुक्ला ने कहा कि वह अटलजी की मृत्यु के बाद भाजपा की राजनीति से क्षुब्ध हैं। भाजपा जिस तरह से उनके नाम पर राजनीति कर रही है, उससे व्यथित भी हैं।
    उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा के परिदृश्य से पूरी तरह से गायब कर दिया गया था। इस दौरान जिन राज्यों में चुनाव हुए, वहां अटलजी का नाम लेना तो दूर, किसी पोस्टर या बैनर तक में उनकी तस्वीर नहीं लगाई गई। इस साल कुछ राज्यों में चुनाव होना है और भाजपा की नैय्या डूबती दिख रही है तो अचानक भाजपा को अटल  बिहारी वाजपेयी तिनके का सहारा दिखने लगे हैं।
    शुक्ला का कहना है कि नया रायपुर से लेकर विश्वविद्यालय का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रखने का फैसला राज्य मंत्रिमंडल ने लिया है, इसके पहले दस साल में कितनी बार राज्य सरकार ने अटल को याद किया, यह बताए। प्रदेश की जनता आडंबर को समझ रही है। अटलजी की प्रतिमाएं लगाने का कारण सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति है। शुक्ला का यह भी कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी के जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी तक कितने आत्मीय संबंध रहे हैं, यह इतिहास में दर्ज है, लेकिन भाजपा मानवीय संबंधों का सम्मान करना भूल चुकी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता का पार्टी में हो रहा अपमान है।
    अटल जी की शोकसभा में मंत्रियों की हंसी ठिठोली, यह कैसा सम्मान- रोहित
    आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष व जगदलपुर विधानसभा प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। श्री आर्य ने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के देहांत से सारा देश शोकाकुल है। पक्ष-विपक्ष सहित ऐसा कोई वर्ग नही होगा जिसने अटल जी के देहांत पर संवेदनाएं व्यक्त ना की हो, पर भाजपा ने जिस तरह अस्थि कलश यात्रा के जरिये राजनीतिकह्य हित साधने की कोशिश कर रही है वह बेहद निंदनीय व शर्मनाक है। यदि भाजपा और उनके नेताओं में अटल जी की मृत्य को लेकर जरा भी संवेदनाएं होती तो अस्थि कलश के साथ हस्ते मुस्कुराते शेल्फी फ़ोटो सोशल मीडिया में वाइरल नही करते। सबसे बड़ा दुर्भाग्य तो तब देखने को मिला जब दिल्ली से रायपुर पहुंचे अस्थि कलश की प्रार्थना सभा मे छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण हंसी ठिठोली करते नजर आए। यदि भाजपा में थोड़ी भी शर्म बाकी है तो  भारतरत्न अटल जी के अपमान करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त कर उन पर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने विज्ञप्ति में कहा है कि अटल जी का अचानक गुणगान सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। श्री आर्य ने आगे कहा कि विगत 9 वर्षों से अटल जी अस्वस्थ थे तब अटल जी के स्वार्थी भक्त भाजपाईयों में से किसी को उनकी महानता दिखाई क्यों नहीं दी। जब हमारे देश में छोटी सी छीख आने पर भी महान पार्टी के नेतागण विदेश दौड़ पड़ते हैं तो ऐसे में इन 9 सालों में अटल जी को एक भी बार विदेश भेजकर इलाज क्यों नहीं करवाया गया। पिछले सभी लोकसभा विधानसभा चुनाव में भी अटल जी को पूरी तरह भुला दिया गया था। विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा का कमान जब से मोदी जी ने संभाला है तब से अटल जी की तस्वीर पार्टी के तमाम प्रचार सामग्रियों से विलुप्त कर दिया गया था। आज अटल जी का गुणगान मोदी जी और उनके टीम की विफलताओं के वजह से खिसकते वोट बैंक और भाजपा की डूबती नैया को बचाने के लिए किया जा रहा है  जो कि असफल प्रयास मात्र ही है। आज अटल जी के अस्थि कलश को पूरे देश में मजाक बनने वाले लोग हैं जो अटल जी द्वारा गुजरात दंगों पर राजधर्म का पालन करने की सलाह देने परिणाम स्वरूप सत्ता मिलते ही उन्हें भाजपा से षडयंत्र के तहत विलुप्त कर दिया गया था और साथ आडवाणी जी व मुरली मनोहर जोशी जी को भी अघोषित तौर पर आजीवन पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
    श्री आर्य ने कहा कि बड़ी विडंबना की बात है कि भाजपा के संस्थापक को अपने ही घर में अपमान और उपेक्षापूर्ण जीवन जीने के छोड़ दिया गया और मृत्यु के उपरांत गुणगान कर राजनीतिक ढोंग की जा रही है। बगुला भक्ति का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल

    May 15, 2026

    चक्काजाम में गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला कवर्धा के पास फंसा

    May 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, सरकार ने दी जानकारी

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202021

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    By Publicuwatch AutherMay 15, 20262

    जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं योजना के तहत प्रत्येक जोड़े…

    सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार 2026: श्रीमती चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल कोराचा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    May 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    May 15, 2026

    सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स’

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार 2026: श्रीमती चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

    May 15, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202336

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202021
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.