रायपुर, 22 अगस्त (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्य सचिव अजय सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने आज वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टरों को समय-सीमा में सभी कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अजय सिंह ने मौसमी बीमारी डेंगू आदि की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान और वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति तथा इससे निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की।
रायपुर जिले कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में उपस्थित रायपुर संभाग के अपर आयुक्त एल.एस. केन, कलेक्टर ओ.पी. चौधरी ने जिले में विधानसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन और वहां उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं, मतदान दलों के गठन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों से संबंधित जानकारी की डाटा एन्ट्री सहित स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित किये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल, अपर कलेक्टर क्यू.ए. खान, एडीएम डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- रूचि नहीं लेने पर निरस्त होगी आवास स्वीकृति, निर्माण में लापरवाही पर सख्त रुख
- नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घर में जा घुसी SDM की गाड़ी, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल
- रायपुर BJYM में नई टीम का ऐलान, अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने घोषित किए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी
- दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- भिलाई में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
- सांभर का शिकार कर पकाया मांस, वन विभाग ने 5 आरोपियों को दबोचा
- बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
- इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 20 हजार की मांग
Saturday, April 18