Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। जब सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं बनतीं, बल्कि किसी के टूटते सपनों को जोड़ने का आधार बन जाती हैं। ऐसी ही एक उम्मीद भरी कहानी छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झुमका विकासखंड बिलाईगढ़ से सामने आई है, जहाँ ‘नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना‘ ने एक श्रमिक परिवार की बेटी की शिक्षा को नया संबल दिया है। सीमित साधन, असीमित सपने ग्राम झुमका की निवासी फुलेश्वरी साहू अपने परिवार के सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर जीवन में आगे बढ़ते देखना चाहती हैं। लेकिन आर्थिक तंगी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। जहां सड़कें खत्म हो जाती हैं, वहां अक्सर सरकारी सेवाओं की पहुंच भी मुश्किल हो जाती है। लेकिन सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही उन दूरस्थ इलाकों तक पहुंचना है, जहां जरूरत सबसे अधिक है। इसी संकल्प को साकार करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैलाडीला के अंतिम छोर पर बसे पहुंचविहीन ग्राम बेंगपाल तक पहुंचने के लिए करीब 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। गांव में पहुंचने के बाद पेड़ की छांव के नीचे ही स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और यही छांव ग्रामीणों के लिए उस दिन अस्पताल बन गई। मौके पर स्वास्थ्य अमले ने गांव…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में जनकल्याण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प निरंतर केंद्र में रहा है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इसी संकल्प का हिस्सा है। योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिल रहा है। महासमुन्द जिले के विकासखंड सरायपाली अंतर्गत ग्राम रूढ़ा की श्रीमती सुबलाया चौहान को भी योजना के माध्यम सुरक्षित मातृत्व का…

Read More

publicuwatch24.-मोहला-मानपुर। लंबे समय से बाघ के खौफ तले सहमे मोहला-मानपुर के औंधी तहसील क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल है। इस बार बाघ ने गांव के बेहद करीब दिनदहाड़े पांच पालतू बकरियों को अपना शिकार बना लिया। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त बाघ ने हमला किया, उस दौरान ग्रामीण महिलाएं अपनी बकरियां चरा रही थीं। महिलाओं ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन देखते ही देखते बाघ पांच बकरियों को मौत के घाट उतार गया। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है, और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। घटना औंधी तहसील…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दान उत्सव मनाया जा रहा हैl इसी तारतम्य में सेवा और परोपकार की एक ऐसी प्रेरणादायी मिसाल सामने आई है, जो जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश देती है। महासमुंद निवासी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत शीला प्रधान ने देहदान का संकल्प लेते हुए आज अपना घोषणा-पत्र कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को सौंपा। आज उनके इस पुण्य कार्य सेवा के लिए सेवा सेतु शिविर कोसरंगी में शाल, श्रीफल, गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रदान…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वायरल वीडियो में चंद्राकर किसानों के बीच एक अधिकारी से धान की फसल के लिए बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक अधिकारी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने अजय चंद्राकर पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में किसानों के बीच सिंचाई पानी की मांग और धान…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत महासमुन्द के ग्राम बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गत दिवस आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, वृद्धजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य महासमुंद विजय लक्ष्मी जांगड़े थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने की। इस अवसर पर सरपंच प्रीति धीवर सहित वाणी तिवारी, सुधा साहू, छाया चंद्राकर, दिग्विजय साहू, शुभम बाघ, साजन यादव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। झाखरपारा सहकारी समिति धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। अब यहां खाद वितरण में भी अनियमितता का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक खाद वितरण की प्रकिया खत्म होने के बाद सहकारिता सुपरवाइजर जब 2 सितंबर को स्टॉक वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे तो 10.38 लाख का खाद शॉर्टेज दिखा। यानी आबंटित खाद न तो वितरण रिकॉर्ड में नजर आया न गोदाम में मौजूद थे। ऐसे में प्रबंधक नयनसिंह ठाकुर ने खाद बीज वितरण प्रभारी अभय नागेश को कारण बताओ नोटिस थमाने के अलावा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। प्रकिया की समाप्ति…

Read More

गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता और बेटियों के सम्मान का संदेश देते हुए धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की ग्राम पंचायत धूमा में ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के अंतर्गत प्रथम बालिका शौचालय का उद्घाटन किया गया। विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत निर्मित यह शौचालय राज्य में चल रहे ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सिंगापुर दौरे के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान सीएम सिंगापुर के विभिन्न उद्योग समूहों और संभावित निवेशकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगापुर में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों और औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद अवसरों को निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, निवेश के अवसरों और राज्य में उद्योगों के लिए उपलब्ध संभावनाओं…

Read More