Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के क्रम में ग्राम मन्नाबेदी, बोड़ला विकासखंड निवासी श्रीमती बेदकुमारी बैगा को कुष्ठ संबंधी स्वास्थ्य समस्या के उपचार से जोड़ा गया। शरीर पर दाग और झुनझुनी जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी। इसके बाद राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से आने वाली बेदकुमारी ने स्वास्थ्यकर्मियों के मार्गदर्शन में नियमित उपचार लिया। विभाग के अनुसार उपचार के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है…
प्रसव के बाद बच्चे के पालन-पोषण में मिली आर्थिक मदद, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ publicuwatch24.-रायपुर। श्रम विभाग के तहत असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। कोरबा जिले के कोहडि़या के चारपारा निवासी घरेलू कार्य करने वाली मनतोसी चौहान को श्रम विभाग की असंगठित महतारी जतन योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के जन्म पर 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग प्रसव के बाद बच्चे के लालन-पालन और पोषण में किया। मनतोसी चौहान असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के…
publicuwatch24.-रायपुर। बिलासपुर के ग्राम लिम्हा की महिलाओं के लिए घर तक नल से पानी पहुंचना बड़ी राहत लेकर आया है। पहले परिवार के लिए पीने का पानी जुटाने में उनका काफी समय और श्रम लगता था। अब जल जीवन मिशन के तहत घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने से उनकी दिनचर्या आसान हुई है। पानी लाने में लगने वाला समय अब वे बच्चों की देखभाल, परिवार और अन्य जरूरी कामों को दे पा रही हैं। लिम्हा की महिलाओं ने बताया कि पहले पीने का पानी लाने के लिए उन्हें घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन से सुदूर गांवों में आ रहा बदलाव publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तक सुरक्षित और शुद्ध पेयजल पहुंचाने के संकल्प ने छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण अंचलों में लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत जीपीएम जिले के आकांक्षी विकासखंड गौरेला की ग्राम पंचायत डांडजमड़ी के सभी 90 घरों में अब नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने लगा है। कभी पानी के लिए दूर स्थित कुएं तक जाना यहां के ग्रामीणों की दिनचर्या का हिस्सा था, लेकिन अब…
शिकायत मिलते ही हुई कार्रवाई, नया मोटर लगाकर जलापूर्ति की गई बहाल समाधान के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि की भी हुई पुष्टि publicuwatch24.-रायपुर। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में सीएम हेल्पलाइन 1076 उपयोगी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के तपकरा में करीब 15 दिनों से बनी पेयजल समस्या की शिकायत हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए नया मोटर लगाया और जलापूर्ति बहाल कर दी। इससे पेयजल समस्या से प्रभावित करीब 200 घर-परिवारों को राहत मिली है। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम तपकरा निवासी ओम प्रकाश ने 26…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय शिक्षा का मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन की सुविधा हेतु ई रिक्शा प्रदान किया । ई रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ ही डेका ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को लोकभवन से रवाना किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव श्री चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव श्री प्रकाश अग्रवाल एवं श्री राजेंद्र कुमार निगम एवं श्री इन्द्रसेन वर्मा उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण और संवर्धन पर हुई चर्चा publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कार्य परिषद के सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों तथा गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्य परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराया कि देश के विभिन्न राज्यों में वहां के स्थानीय एवं देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के अपने विशिष्ट देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण, संवर्धन और उसकी…
सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए गांव में ही उपलब्ध हुआ सुविधाजनक स्थान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधायक मद से 10 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णु देव साय के विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से गांव…
publicuwatch24.-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे युवती के प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती का अन्य से अफेयर और शादी के लिए तैयार नहीं होने से नाराज यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी। लाइब्रेरी से घर लौटते समय किया हमला जानकारी के मुताबिक, बालोद शहर निवासी युवती रोज की तरह सोमवार…
रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट आने की जरूरत होगी खत्म, टाटीबंध-बिरगांव में खुलेंगे नए उपपंजीयक कार्यालय
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन और प्रॉपर्टी की बढ़ती खरीदी-बिक्री को देखते हुए पंजीयन विभाग उपपंजीयक कार्यालयों का विस्तार करने जा रहा है. इसी कड़ी में टाटीबंध और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही नए उपपंजीयक दफ्तर शुरू किए जाएंगे. इसके लिए विभाग तैयारी में जुटा हुआ है. संभावना है कि आगामी दो महीने के भीतर दोनों क्षेत्रों में उपपंजीयक कार्यालय शुरू हो जाएंगे. इसके बाद टाटीबंध, बिरगांव और आसपास के गांवों के लोगों को रजिस्ट्री के लिए कलेक्टोरेट स्थित मुख्य पंजीयन कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, मास्टर प्लान-2031 के तहत राजधानी रायपुर के निवेश क्षेत्र का…