Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। वर्षों तक केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित होने वाले इस विद्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया लागू की गई, जिसके तहत यहां दूसरे शिक्षक की पदस्थापना की गई। इस पहल ने विद्यालय की व्यवस्था को मजबूत किया है और विद्यार्थियों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाया है। वनांचल क्षेत्र के ग्राम सागबाड़ी स्थित प्राथमिक शाला में शिक्षा की गुणवत्ता अब नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सालों से इस विद्यालय में मात्र एक शिक्षक, प्रधान पाठक श्री राम सिंह, ही कार्यरत थे। अकेले सभी कक्षाओं को…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तराखण्ड, लक्षद्वीप, और पुडुचेरी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के…
publicuwatch24.-भिलाई। कला का सामाजिक सरोकार होता है और कलाकार इस कला को अन्यों में भी बांटे तभी उसकी कला धन्य होती है। कला से न सिर्फ इंसान अहिंसक बनता है बल्कि शांतचित्त और एकाग्र भी होता है। जिसका न सिर्फ स्कूली बच्चों में बल्कि वर्तमान तनाव से भरे व्यवहारिक जीवन में अत्यंत आवश्यकता है। ग्राम परसदा कुम्हारी हाईस्कूल में यह सारगर्भित व्याख्यान प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी ने दिया। इस दौरान उनकी पेंटिंग तथा डॉ. अंकुश देवांगन के दुनिया की सबसे छोटी मूर्तियों की प्रदर्शनी देखकर सभी आश्चर्यचकित थे। ज्ञात हो कि डी.एस. विद्यार्थी तथा अंकुश देवांगन वर्षों से…
publicuwatch24.- रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने X पोस्ट में लिखा, आपका प्रेरणादायी नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना सभी के लिए मार्गदर्शक है। आपके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। प्रभु श्री राम आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान करे ताकि आप देश और संगठन की सेवा इसी निष्ठा के साथ करते रहें। विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन है।…
publicuwatch24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस महीने राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का माहौल काफी गर्म रहने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह करेंगे। बस्तर ओलंपिक, जो कि राज्य के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख आयोजन है, 2025 में स्थानीय खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। अमित शाह इस कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। सूत्रों के…
publicuwatch24.-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर डेढ़ बजे बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कंवर समाज प्रमुखों की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल्या साय, भरत साय, अनंत राम पैंकरा, स्वधा साय, शांता साय शामिल होंगे। इसके अलावा…
publicuwatch24.-दुर्ग। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत सोमवार 01 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले में 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,879 किसानों से 78,707.80 मे. टन धान खरीदी गई। इस दौरान किसानों को शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान की गईं, जिससे वे आसानी से और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केन्द्रों में अपनी फसल बेचने पहुंचे। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने किसानों से सीधे संवाद किया और खरीदी की प्रक्रिया,…
*छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने की प्रभावी योजना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक (Iconic) विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। इसके तहत शहरों में मजबूत अधोसंरचना के विकास के बड़े काम मंजूर किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद योजना के अंतर्गत अब तक 13 नगर निगमों में 26 कार्यों के लिए 429…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहते हुए त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील तरीके…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 1 दिसंबर 2025 को झारसुगुड़ा (ओडिशा) के दौरे पर जाएंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें उनकी यात्रा, सुरक्षा और औपचारिक बैठकों का पूरा विवरण शामिल है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाम 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से राज्य विमान द्वारा प्रस्थान के साथ शुरू होगा। विमान रात 8:05 बजे झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेंद्र साई एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री कार द्वारा शाकुंतलम रॉयल पैलेस, साहापाड़ा बदमाल, झारसुगुड़ा के लिए रवाना होंगे। रात्रि 8:45 बजे शाकुंतलम रॉयल पैलेस पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया…