Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
- मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर 6 करोड़ 60 लाख की अनुमानित लागत के 67 निर्माण कार्यों की स्वीकृति
- कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सख्त रूख के बीच कबीरधाम में कार्रवाई जारी, अब तक तीन ठेकेदारों पर दर्ज हुई एफआईआर
- बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना
- केल्हारी बस दुर्घटना में घायल लोगों का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जाना कुशलक्षेम
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
- आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती जबरन और प्रलोभन आधारित मतांतरण की शिकायतों को देखते हुए विष्णु देव साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (14 से 17 दिसंबर) में एक कठोर मतांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार ने नया कानून तैयार करने के लिए ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के धर्म स्वतंत्रता अधिनियमों का अध्ययन किया। पांच पेज के मसौदे में कुल 17 महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर कहा, “नई तैयारी के साथ नया सत्र शुरु होने वाला है, 14 दिसंबर को पहला दिन होगा। पहले दिन एक नया प्रयोग भी हो रहा है विजन 2047 का प्रस्तुतिकरण होगा और दिनभर विधानसभा में 2047 पर हम छत्तीसगढ़ की विकास की क्या कल्पना करते हैं उसका प्रस्तुतिकरण होगा और उस पर चर्चा होगी। 10 साल की सजा होगी जबरन धर्मांतरण कराने वालों को छत्तीसगढ़ में बढ़ती जबरन और प्रलोभन आधारित मतांतरण की शिकायतों को देखते हुए विष्णु देव साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार…
संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल डेका अनुशासन, नवाचार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव – यही है सफल भविष्य की कुंजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय publicuwatch24.-रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे।…
publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के अवसर पर लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका एवं लोकभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। सीएम साय का ट्वीट ज्ञातिभि र्वण्टयते नैव चोरेणापि न नीयते । दाने नैव क्षयं याति विद्यारत्नं महाधनम् ॥ आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के छठवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ।दीक्षांत केवल डिग्री का नहीं, बल्कि नए सपनों, नए अवसरों और राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित नई यात्रा का आरंभ है। आज मैंने हर विद्यार्थी में छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की चमक…
publicuwatch24.-रायपुर। यूट्यूब ब्लॉगर अपनी TRP बढ़ाने के लिए नए नए हथकंडे अपनाते रहे है, इस बार कई यूट्यूब चैनल वालों ने यह खबर चलाई कि छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने जा रहे है, जनता से रिश्ता ने इसकी हकीकत का पता लगाया तो पता चला कि छत्तीसगढ़ सरकार से पैसा ऐंठने के लिए ऐसी अफ़वाह फैलाई जा रही है,ताकि बड़ा पैकेट सरकार से मिल सके, आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया के बदले जाने की खबर पूरी तरह अफ़वाह है, राजनीतिक पैंतरेबाज़ी कर कुछ साजिश कर्ता ऐसे समाचार परोस रहे है कि भारतीय जनता पार्टी का आलाकमान, प्रधानमंत्री नरेंद्र…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जिले को नई सौगात देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 195 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत के 192 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सुहेला में नवीन महाविद्यालय की स्थापना और सुहेला तिगड्डे में तीनो सड़कों पर एक -एक किलोमीटर तक डिवाइडर निर्माण और लाईट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही तिल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 2 करोड 50 लाख एवं बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी…
publicuwatch24.-रायपुर। किसान हमेशा से अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। खेतों में किया गया उनका कठिन परिश्रम न केवल अन्न पैदा करता है, बल्कि खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत करता है। ऐसे में शासन द्वारा किसान हितैषी नीतियों के परिणाम स्वरूप किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था ने हजारों किसानों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। ग्राम पंचायत जवाहर नगर के किसान श्री बादल मलिक बताते हैं कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों ने उन्हें नई दिशा दी है। खेती के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। धान की बिक्री…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जशपुर विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र गम्हरिया में पहुंचे कृषक दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अपना 172 बोरी धान आसानी से बेच दिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और कहा…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक कदम बढ़ा रहे हैं। गोल बाजार, खैरागढ़ निवासी श्री प्रेमचंद जैन इसका एक बेहतर उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया है, जिसके माध्यम से नवंबर माह में लगभग 400 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इसी अवधि में उनकी वास्तविक खपत…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से जारी है। राज्य के सभी जिलों में खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जशपुर जिले में 2,628 किसानों से 1 लाख 67 हजार 246 क्विंटल धान की खरीदी प्रदेश के जशपुर जिले में भी धान खरीदी प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है। 3 दिसंबर तक जिले के 46 उपार्जन केंद्रों में कुल 2,628 किसानों से 1,67,246 क्विंटल धान उपार्जित किया जा चुका है। इसके…