Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्री राम से…

Read More

publicuwatch24.-वाड्रफनगर। रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत तुगुवां गांव में जंगल की सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध लगातार किया जा रहा है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से संगठित तरीके से जंगल की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। ग्रामीणों के अनुसार, जंगल से ही अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी निकाली जा रही है और उसी लकड़ी का उपयोग कर 30 से अधिक मिट्टी के घर बनाए जा चुके हैं। यह निर्माण कार्य खुलेआम किया जा रहा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि भू-माफियाओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने मुंबई दुर्घटना विमान पर दुख जताया है, उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री अजित पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद, पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है। अजित पवार जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय जाना न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस हृदयविदारक दुर्घटना में विमान में सवार 5 अन्य लोगों का भी निधन हो गया, जो…

Read More

publicuwatch24.-सरगुजा। अम्बिकापुर स्थित न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की…

Read More

*मुख्यमंत्री ने गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का किया ट्रेलर लॉन्च* Publicuwatch24.com –  रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गौमाता ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं बल्कि गाय का आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म-‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म-‘गोदान’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर…

Read More

*धान खरीदी में रिकॉर्ड प्रगति : 48 घंटे में भुगतान, प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन की खरीदी* Publicuwatch24.com –  रायपुर l खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य में धान खरीदी सुचारू, तेज़ और पारदर्शी ढंग से जारी है। अब तक प्रदेश के 23.48 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचकर इस व्यवस्था का प्रत्यक्ष लाभ लिया है। सरकार द्वारा अपनाई गई डिजिटल और समयबद्ध प्रणाली के चलते किसानों में उत्साह है और खरीदी केंद्रों पर व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है। धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को कुल 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान…

Read More

Publicuwatch24.com –  रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के मध्य छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा छत्तीसगढ़ के…

Read More

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सराही जनजातीय कला, कलाकार हुए भावविभोर* Publicuwatch24.com –  नई दिल्ली l गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से स्नेहपूर्ण मुलाकात के दौरान कलाकार भावविभोर और अभिभूत नजर आए। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की झांकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि झांकी के माध्यम से देश की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने कलाकारों के समर्पण, मेहनत और जीवंत प्रस्तुति की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़िया सबले…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच संपन्न ऐतिहासिक व्यापार समझौते को देश के आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में संपन्न हुई यह ‘Mother of All Deals’ यानी India–EU Trade Deal भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह युगांतरकारी समझौता भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में एक विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इससे न केवल भारत की आर्थिक…

Read More

publicuwatch24.-डोंगरगढ़। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंगलवार को हुआ डोंगरगढ़ प्रवास केवल एक औपचारिक दौरा नहीं रहा, बल्कि यह आस्था, संस्कृति और गांवों के विकास का स्पष्ट संदेश लेकर सामने आया. एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव जिले पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने धर्म नगरी डोंगरगढ़ स्थित जैन तीर्थ चंद्रगिरि में आयोजित आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव में शिरकत की और समाधि स्थल पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. चंद्रगिरि तीर्थ पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन, तप और विचारों पर आधारित प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम एवं संग्रहालय का…

Read More