Author: Publicuwatch Auther

Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, अन्याय के प्रतिरोध और वंचित वर्गों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सोनाखान के ज़मींदार परिवार में जन्म लेकर भी शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सदैव आदिवासियों, किसानों और गरीब परिवारों के संघर्षों से जुड़ा रहा। वर्ष 1856 के विकट अकाल में जब आमजन…

Read More

Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार मात्र अधिकारों की रक्षा का विषय नहीं है, बल्कि यह मानवता, समानता और व्यक्ति की गरिमा के प्रति हमारी सामूहिक संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का सर्वोच्च प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करता है। हम सबका दायित्व है कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करें। अधिकारों की वास्तविक सुरक्षा तभी संभव है जब समाज का हर व्यक्ति…

Read More

32,500 मासिक मानदेय Publicuwatch24.com-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ पीएससी एवं व्यापम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ‘रूपी की अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम के तहत स्पीड पोस्ट/ पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 10 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक शाम 5ः00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। जिला-बेमेतरा में संचालित इस प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग व्यवस्था के लिए चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार एवं पात्रता के आधार पर अंतिम चयन प्रदान किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज आवेदकों को बंद लिफाफे में निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे जैसे प्रतियोगी परीक्षा में अध्यापन अनुभव का प्रमाण-पत्र। 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा अन्य योग्यता की…

Read More

Publicuwatch24.com-बेमेतरा। जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रा के सचिव श्री नरेश वर्मा को पदस्थ दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही और उदासीनता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत साजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गर्रा के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर 29 अगस्त 2025 को निरीक्षण किया गया, जिसमें पंचायत कार्यालय बंद पाया गया। इसके अलावा 29 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना के तहत अनुमोदित कार्यों…

Read More

Publicuwatch24.com-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने गई एक एचआईव्ही महिला मरीज की पहचान उजागर करने का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला के पति का आरोप है कि, स्टाफ नर्सों ने अन्य मरीजों के सामने पत्नी की बीमारी की बात कही। उससे बेड भी साफ करवाया। अब पति ने मेडिकल कॉलेज के डीन और परपा पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। दरअसल, गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड पहुंची थी। महिला एचआईव्ही मरीज भी है। पति का आरोप है कि ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों ने बदसलूकी की। एचआईव्ही बीमारी को सबके सामने…

Read More

Publicuwatch24.com-जगदलपुर। सर्व आदिवासी समाज ने रायपुर सेंट्रल जेल में कांकेर जिले के कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज बुधवार काे बस्तर बंद का ऐलान किया था, जिसका असर सुबह से ही पूरे बस्तर संभाग में देखने को मिला। शहरों में सभी दुकानें बंद रही। जगदलपुर, सुकमा, कांकेर, भानुप्रतापपुर में सर्व आदिवासी समाज के आह्वान का असर दिखा। जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज ने नगर बंद कराने के लिए बाइक रैली निकाली। बस्तर बंद का कांग्रेस ने समर्थन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कांकेर में जीवन ठाकुर…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अब केवल रोजगार उपलब्ध कराने का साधन भर नहीं रह गई है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बेहद प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। मनरेगा से निर्मित टिकाऊ परिसंपत्तियाँ न सिर्फ ग्रामीणों के लिए जल संरक्षण को मजबूत कर रही हैं, बल्कि उन्हें अतिरिक्त आय के अवसर भी प्रदान कर रही हैं। वर्षा आधारित खेती पर निर्भर किसानों के लिए डबरी निर्माण एक नई उम्मीद बनकर उभरा है, जिससे खेती के अलावा अन्य आजीविका के विकल्प भी विकसित हो रहे हैं। डबरी निर्माण के लिए जिला…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि कल सरकार की तरफ़ से एक प्रेस नोट जारी किया गया तथा उसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस भी किया प्रचारित किया गया की सरकार ने गाइड लाइन की दरों में कमी कर दिया जबकी हक़ीक़त यह है कि न सरकार के द्वारा जारी प्रेस नोट में और न ही वित्त मंत्री के प्रेस कांफ्रेंस में दरों के कम करने की बात की गई है। सरकार ने गाइड लाइन की दर जो 10 से 800 प्रतिशत तक बढ़ाया है, उसमे कमी करने का…

Read More

जशपुर जिले में अब तक 3,924 किसानों से 25,384.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले में 8 दिसंबर तक कुल 3,924 किसानों से 25,384.12 मीट्रिक टन धान उपार्जित किया गया है। किसानों को धान का मूल्य चुकाने हेतु 60.86 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान किया जा चुका है तथा शेष राशि का बैंक खातों में हस्तांतरण लगातार जारी है। जिले की 24 समितियों के 46 उपार्जन केंद्रों में धान…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग और उड़नदस्ता दल ने बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त पाँच वाहन—ग्राम पुछेली से एक ट्रैक्टर, पीथमपुर से एक हाईवा, कनस्दा से एक ट्रैक्टर तथा बम्हनीडीह क्षेत्र से दो हाईवा—जप्त किए गए। सभी वाहनों को पुलिस रक्षित केंद्रों और संबंधित थानों में सुरक्षा के लिए रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने जानकारी दी कि जिले में अब…

Read More