Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदलपुर के डिलमिली पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में लेते हुए पेड़ से जा टकराया। इस भीषण दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब टिप्पर और ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों का ऐलान किया है। बस्तर से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने दलेश्वर साहू को विधानसभा में चीफ व्हिप और दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप नियुक्त किया है। पार्टी के मुताबिक, इन नियुक्तियों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति और मंजूरी के बाद किया गया। ये नियुक्तियां विधानसभा में कांग्रेस के कार्य संचालन और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। उप नेता प्रतिपक्ष के रूप में लखेश्वर बघेल अब विधानसभा में विपक्षी दल…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रक्षेत्र एवं विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे उन्नत कृषि अनुसंधान, बीज विकास, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शोध गतिविधियों, प्रयोगात्मक परियोजनाओं और किसानों के हित में विकसित की जा रही तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों से संवाद करते हुए अनुसंधान कार्यों की उपयोगिता, जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव और भविष्य की योजनाओं पर…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी विजन के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे अब जिला मुख्यालयों पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रहे हैं। इसी का जीवंत उदाहरण जिला अस्पताल कोंडागांव की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में देखने को मिला, जहां एक गंभीर नवजात शिशु को नया जीवन मिला है। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के सतत निर्देशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेमलाल मंडावी के नेतृत्व में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सशक्त…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 7.51 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), एंटी क्राइम…
publicuwatch24.-रायगढ़। जिले के तमनार रेंज से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां जंगल क्षेत्र में हाथी के एक शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन अमले ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर वन विभाग किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहा है। टीम ने…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति, बस्तर के विकास और नक्सलवाद के समापन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आत्मसमर्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्व नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़कर उनका पूर्ण पुनर्वास सुनिश्चित करना है। उपमुख्यमंत्री के अनुसार, पुनर्वास की वास्तविक सफलता तभी है जब सरेंडर करने वाले व्यक्तियों का कौशल विकास हो, उन्हें आर्थिक सहायता मिले, खेती जैसी आजीविका के स्थायी साधन खड़े हों और सामाजिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ सके। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार पुनर्वास की प्रक्रिया को समग्र दृष्टिकोण से देखती…
publicuwatch24.-रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने खरसिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लांट के पास संदिग्ध हालत में खड़े वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कबाड़ से भरे एक ट्रक और माजदा वाहन के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत पुलिस…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा कृषि विकास के विषयों पर नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। श्रवण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि देश आज तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और भारत एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की ओर…