Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर । रंगों के त्योहार होली को स्वसहायता समूह की महिलाएं इस बार और खास बना रही है। होली के त्योहार को प्राकृतिक रंगों से मनाने के लिए महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही है। गरियाबंद जिले के ग्राम सढ़ौली की राखी महिला ग्राम संगठन की 10 सक्रिय महिलाएँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत हर्बल गुलाल का निर्माण कर आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही हैं। समूह की महिलाएं पलाश से पीला, चुंकदर से लाल और पालक के पत्तों से हरा रंग निकालकर मक्के की सूखी डंठल से प्राप्त अरारोट पाउडर में मिलाकर प्राकृतिक गुलाल का निर्माण…
publicuwatch24.-रायपुर । स्वच्छ रसोई केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सम्मानजनक जीवनशैली की पहचान है। पारंपरिक चूल्हों के धुएँ से जूझ रही महिलाओं को राहत देने के लिए संचालित उज्ज्वला योजना 3.0 आज गरीब और ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित रसोई का लाभ मिल रहा है। कबीरधाम जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 1339 नए गैस कनेक्शन पात्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए हैं। इन कनेक्शनों से उन परिवारों को सबसे अधिक राहत मिली है, जो अब तक…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की केंद्रीय एवं जिला जेलों में जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कुल 66 बंदियों की कस्टोडियल डेथ हुई है। यह जानकारी विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 66 मामलों में से 18 प्रकरणों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 48 मामलों में जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। सदन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक आदिवासी नेता की मौत को हत्या करार देते हुए मामले की जांच विधानसभा की समिति से कराने की मांग की।…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज महान सेनानी, विचारक और क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर “वीर सावरकर” जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वीर सावरकर भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक हैं। जिनकी बौद्धिक क्षमता, क्रांतिकारी उत्साह और भारत के भविष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अतुलनीय रही। वीर सावरकर जी महज एक क्रांतिकारी से कहीं अधिक थे, वे एक गहन विचारक थे जिनके बौद्धिक योगदान को देश भूल नहीं सकता। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव सुश्री निधि साहू…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक, समाज सुधारक, ओजस्वी लेखक-कवि और प्रखर इतिहासकार भी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई वैचारिक ऊर्जा प्रदान की तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सावरकर जी का…
publicuwatch24.-दिल्ली: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पारंपरिक भारतीय कपड़ों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिन के सरकारी दौरे पर इज़राइल पहुंचे। कल शाम देश की संसद को संबोधित करने के बाद मोदी को देश के सबसे बड़े मेडल से सम्मानित किया गया। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा खुद होस्ट किए गए डिनर में हिस्सा लिया। मोदी के स्वागत के लिए पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। नेतन्याहू ने X प्लेटफॉर्म पर मोदी का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए…
publicuwatch24.-बीजापुर। जिले में जांगला क्षेत्र में इंद्रावती नदी के जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जिनके शव समेत SLR, इंसास जैसे वेपंस बरामद किया गया है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है। नक्सली कमांडर की हत्या, सरेंडर करने की सूचना मिलने पर संगठन ने ही मार डाला एक वांछित माओवादी नेता ने 22 लाख के इनामी कमांडर अन्वेष की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह ओडिशा पुलिस के…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के भिलाई-3 क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 2.20 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर की ओर जा रही बारूद से भरी ट्रक (क्रमांक TS 05 UB 2355) अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक सर्विस रोड पर उतर गई और उसके केबिन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन कार्यालय से दो दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर देखा कि ट्रक के केबिन में आग लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीम…
publicuwatch24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर नमन किया। सांसद अग्रवाल ने कहा, ओजस्वी क्रांतिकारी एवं तेजस्वी विचारक, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सावरकर जी का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की मुक्ति और हिंदू राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा। अंडमान की कालकोठरी की कठोर यातनाएं भी उनके फौलादी इरादों को डिगा नहीं सकीं। सावरकर जी की त्याग और तपस्या हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रवाद की अलख जगाती रहेगी।