Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: Publicuwatch Auther
Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है और विकसित-सुरक्षित छत्तीसगढ़ तेजी से आकार ले रहा है। यह बयान महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद आया है, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले 15 माओवादियों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। इन पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी लंबे समय से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे और विभिन्न घटनाओं में संलिप्त…
मंत्री रामविचार नेताम ने 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात Publicuwatch24.com-बलरामपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पण्डो समाज जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत महादेवपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत महादेवपुर में कुल 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें…
Publicuwatch24.com-रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में विगत एक माह के दौरान विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत 28 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया। कमिश्नरेट स्तर पर आयोजित इस समीक्षा बैठक में बीते एक माह के दौरान संपादित कार्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों की प्रगति, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, यातायात प्रबंधन तथा विशेष अभियानों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि कई प्रकरणों में…
25 लाख की लागत के भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन Publicuwatch24.com-कोरबा। वाणिज्य उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज रविवार को कोरबा मे चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को 25 लाख की लागत के सामुदायिक भवन की सौगात देते हुए निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। आज डीडीएम नहर मार्ग मे आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा अर्चना कर जिला खनिज न्यास मद से बनने वाले भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार जब समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ था तब समाज…
कवर्धा बायपास और NH-30 के धवईपानी से सिमगा सेक्शन को 4-लेन करने का किया आग्रह, मंत्री ने दिया शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन Publicuwatch24.com-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार के अपने नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।…
Publicuwatch24.com-महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के पुलिस आरक्षी केंद्र में आज 15 इनामी माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम है विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ बाबनना उर्फ राजन्न, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ 14 अन्य इनामी माओवादियों ने भी हथियार छोड़कर राज्य सरकार की पुनर्वास एवं पुनर्जीवन नीति पर भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले…
Publicuwatch24.com-डोंगरगढ़। कबीरपंथ की दो शताब्दियों से भी अधिक पुरानी आध्यात्मिक परंपरा का साक्षी नादिया स्थित प्राचीन कबीर साहेब मठ इन दिनों भक्ति और आस्था के विराट संगम का केंद्र बना हुआ है। यहां आयोजित अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर संत सम्मेलन एवं तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव 2026 में प्रदेशभर से संत, श्रद्धालु और कबीरपंथी अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन के 202वें वर्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति ने महोत्सव की गरिमा को और बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने मठ पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कबीर साहेब के विचारों…
Publicuwatch24.com-कोरबा। आदिवासी बहुल कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नवापारा की 60 वर्षीय फुलमत बाई कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझा करती थीं। घर में नल नहीं होने के कारण उन्हें प्रतिदिन दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित ढोढ़ी तक जाना पड़ता था। नाले के पास बने उस अस्थायी स्रोत से बड़े बर्तन में पानी भरकर सिर पर लादकर घर लाना उनकी मजबूरी ही नहीं, बल्कि दिनचर्या बन गई थी। बरसात के दिनों में फिसलन भरे रास्तों पर जोखिम उठाकर ढोढ़ी तक पहुँचना कठिन होता था और गर्मी के मौसम में पानी का स्तर घट जाने…
हीरा राम के घर आई बचत और उजाले की नई किरण Publicuwatch24.com-कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आज नागरिक न केवल बिजली व्यय में राहत पा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त कदम बढ़ा…
Publicuwatch24.com-कोरबा। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी इच्छा ने उन्हें लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तक पहुँचाया, जहाँ से उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन की शुरुआत हुई। उन्होंने सबसे पहले टेलर दर्जी के बेसिक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। यह उनके लिए वह पहला अवसर था, जिसने आगे उनकी प्रगति को गति दी। सात दिवस का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें चार हजार रुपये की स्टाइपेंड राशि और एक लाख रुपये तक का बिना गारंटर लोन प्राप्त हुआ, जिसके सहारे उन्होंने…