Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-महासमुंद। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से देश सहित जिले के आवासीय परिवारों को अपनी बिजली स्वयं उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अंतर्गत 5 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना से आम जनता को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही अक्षय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विधानसभा में कैबिनेट की बैठक ली। कुछ देर में फैसले आएंगे। CM साय ने बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक ली सीएम विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सभी से कहा,मीडिया प्रकोष्ठ की पूरी टीम समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचा रही है। मुझे विश्वास है कि यह टीम जन-जन तक सरकार की नीतियों और योजनाओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल संसद की एस्टीमेट कमेटी की बैठक में शामिल हुए। सांसद अग्रवाल ने बताया कि आज संसद की एस्टीमेट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर “उड़ान योजना सहित भारत में हवाई अड्डों के समग्र विकास के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा की गई पहलों के मूल्यांकन” विषय पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड तथा विभिन्न संस्थाओं और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई पिंक पेट्रोल यूनिट का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों और महिलाओं द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है। पिछले दो दिनों में पिंक पेट्रोलिंग टीम ने स्कूल-कॉलेजों में स्कूल लगने ओर छूटने के समय में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210932 एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों,मॉल,मंदिरो और मरीन ड्राइव,ऑक्सीजोन गार्डन में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। पेट्रोलिंग के…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज सुबह जिले के प्रसिद्ध पंडित रविशंकर जलाशय, जिसे गंगरेल बांध के नाम से भी जाना जाता है । स्थित पर्यटन स्थल ठेमली आईलैंड बोट से पहुंचे। उन्होंने यहां संचालित पर्यटन विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री कश्यप ने कहा कि ठेमली आईलैंड प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है, जिसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करते समय पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण…

Read More

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल publicuwatch24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि वे इस राशि का उपयोग अपने परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में भी कर रही हैं। धमतरी जिले के ग्राम श्यामतराई की निवासी श्रीमती नीतू साहू की कहानी इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि किस प्रकार एक छोटी आर्थिक सहायता भी परिवार की सोच और भविष्य की दिशा बदल सकती है।…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। जिले में 2 दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने बर्थडे पार्टी में जमकर शराब पी। इसके बाद दोनों ने एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर में फांसी लगाकर जान दे दी।मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान तेतला के रहने वाले दीपक बरैठ (20) और कटंगपाली के रहने वाले शिवशरण र्स (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक का जन्मदिन सोमवार को था। दरअसल, शिवशरण मैकेनिक का काम करता था। जबकि दीपक मजदूरी करता था। दीपक का बर्थडे था। ऐसे में दीपक अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन रायपुर की पहल प्रोजेक्ट धड़कन से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं ने एक बार फिर एक बच्ची के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय पीहू कारके, जो हृदय संबंधी समस्या से जूझ रही थी, अब सफल उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही है। पीहू के हृदय में समस्या होने के कारण उसे खेल-कूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों में कठिनाई होती थी। इसी बीच जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए आयोजित ‘प्रोजेक्ट छांव’ के अंतर्गत स्वास्थ्य…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे तारागांव की गलियों में इन दिनों एक नई गूंज सुनाई दे रही है। यह गूंज है 6 वर्षीय बालक विक्रम कश्यप की खिलखिलाती मुस्कान और उसके साफ शब्दों की। एक मजदूर परिवार में जन्मे विक्रम के लिए जीवन की शुरुआत संघर्षों भरी रही। जन्मजात कटे होंठ और तालु (क्लेफ्ट लिप एंड पेलेट) की समस्या के कारण न केवल उसे भोजन करने में कठिनाई होती थी, बल्कि उसकी बोलचाल भी अस्पष्ट थी। शारीरिक कष्ट से कहीं ज्यादा गहरा घाव गांव वालों की नजर और सहपाठियों के बीच होने वाली झिझक की हीन…

Read More

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से साकार हुआ सपना publicuwatch24.-रायपुर। कम्प्यूटर कोचिंग के माध्यम से आज के डिजिटल युग में अपने भविष्य को सँवारना एक अत्यंत व्यावहारिक निर्णय है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर विकास जैसे क्षेत्रों में उच्च-वेतन वाली नौकरियों के द्वार खोलता है। बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी निवासी युवती प्रियंका मंडल ने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर न केवल आत्मनिर्भर बनने का उदाहरण प्रस्तुत किया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर उन्होंने अपना…

Read More