Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर । छोटे-छोटे सहयोग से बड़े बदलाव की तस्वीर आज शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिल रही है। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम रमपुरा, सेक्टर गोछिया में रहने वाली श्रीमती भारती वैष्णव के जीवन में महतारी वंदन योजना ने नई उम्मीद और आत्मविश्वास लाया है। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 25 किस्तों के माध्यम से कुल 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। यह राशि उनके लिए किसी सहारे से कम नहीं रही। पहले जहां घर के छोटे-छोटे खर्चों को संभालना चुनौतीपूर्ण था, वहीं अब योजना से मिली नियमित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नगर पालिक निगम में महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी ) बैठक, 21 निर्धारित एजेण्डों पर चर्चा की गयी और विचार उपरांत एजेंडावार आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में एमआईसी ने रायपुर नगर पालिक निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की अनुशंसा कर नियमानुसार रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की बैठक में चर्चा हेतु विचारार्थ रखने के निर्देश दिए. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक में रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, संतोष सीमा साहू, दीपक जायसवाल,…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर लंगेह ने बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15 हजार क्विंटल धान का उठाव सुनिश्चित करें तथा धान का उठाव 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। वर्तमान में 1.48 लाख मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है।…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गिग-वर्कर्स और दैनिक यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से ‘भारत टैक्सी’ ऐप को तेजी से बढ़ावा देना शुरू किया है। यह ऐप सहकारी-आधारित (Cooperative-based) राइड-हेलिंग विकल्प के रूप में तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य ओला, उबर और रैपिडो जैसे निजी एग्रीगेटर्स के दबदबे को चुनौती देना है। ऐप के माध्यम से न केवल यात्रियों को मनमाने बढ़ते किराए (Surge Pricing) से राहत मिलेगी, बल्कि ड्राइवरों को भी अधिक पारदर्शी और लाभकारी आय लोकसभा सत्र के दौरान रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस पहल पर चर्चा की। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। सांसद ने X पोस्ट में बताया, तमिलनाडु से उपचार कर स्वस्थ होकर लौटे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी से उनके निवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें पूर्ण स्वस्थ और प्रसन्न देखकर अत्यंत संतोष और खुशी हुई। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

Read More

विभिन्न राज्यों से आए टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंट्स ने बस्तर, मैनपाट और जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार और राज्य की प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित फेम (FAM) ट्रिप के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से आए टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंट्स ने बस्तर, मैनपाट और जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देखा और उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। फेम ट्रिप…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नवा रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय में 13 एवं 14 मार्च 2026 को आयोजित ‘आदि पर्व 2026’ में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिली। इस आयोजन में प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से शामिल हुई प्रतिभागी वनिता नेताम ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में मंच पर अपनी संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी पारंपरिक पोशाक और आभूषणों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और उपस्थित दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित ई-ऑफिस सम्मान समारोह में जनवरी एवं फरवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से नस्तियों के त्वरित निस्तारण और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनवरी माह की विभागीय रैंकिंग में गृह विभाग ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। समाज कल्याण विभाग ने 86.76 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि धर्मस्व विभाग ने 86.58 प्रतिशत…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । माधुरी जंघेलखैरागढ़ छुईखदान, गंडई जिले के ग्राम पंचायत संडी, विकासखंड छुईखदान की निवासी श्रीमती माधुरी जंघेल आज स्व-सहायता समूह की बदौलत एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी हैं। पतंजली महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने डेयरी, कृषि और पशु आहार व्यवसाय के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और आज उनकी सालाना आय लगभग 5.50 लाख रुपये तक पहुंच गई है। श्रीमती माधुरी जंघेल वर्ष 2017 में पतंजली महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने से पहले वह केवल पारंपरिक कृषि कार्य करती थीं और सीमित…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत देवपुर नेचर कैंप में 18 व 19 मार्च 2026 को वाइल्ड लाइफ एंड नेचर फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वन विभाग के कर्मचारियों एवं युवाओं को प्रकृति, वन्यजीव तथा आउटडोर फोटोग्राफी के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना है। कार्यशाला में अनुभवी फोटोग्राफर एवं प्रशिक्षक ऋषि माणिक दास, डॉ. राहुल शाक्य तथा सुबनारुण बराल द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन प्राकृतिक वातावरण में किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को फील्ड में सीधे अभ्यास के माध्यम से सीखने का अवसर प्राप्त…

Read More