Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बालौदाबाजार मे किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान
- मदरसा बोर्ड सहित प्रदेश के मदरसों में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुआ ध्वजारोहण
- राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण
- दंतेवाड़ा : जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
- स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Author: Publicuwatch Auther
सूरजपुर में जिला स्तरीय युवा जागरूकता कार्यक्रम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दी सशक्त सामाजिक चेतना की प्रस्तुति लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और योग परिचर्चा के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन का दिया गया संदेश publicuwatch24.-रायपुर। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विजन’ एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले में जिला स्तरीय युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सूरजपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों…
चाँदनी बिहारपुर में जीवन दीप समिति की बैठक, गुणवत्तापूर्ण उपचार और पारदर्शी प्रबंधन पर दिया जोर publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि अस्पतालों को केवल उपचार केंद्र नहीं, बल्कि जनविश्वास का मजबूत आधार बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जीवन दीप समितियों में जनभागीदारी बढ़ाकर स्वास्थ्य संस्थानों को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया। सूरजपुर जिले के चाँदनी बिहारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित जीवन दीप समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समिति के एजेंडानुसार विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक…
बिहान से जुड़ी महिलाओं के अभिनव पहल से स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल publicuwatch24.-रायपुर। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान को एक नई ऊंचाई देने जा रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की प्रसिद्ध विष्णु भोग धान और उसके सुगंधित चावल से तैयार की जा रही आकर्षक एवं कलात्मक राखियां इस बार बाजार में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक बनने वाली ये राखियां केवल स्नेह का बंधन नहीं होंगी, बल्कि आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा…
सेवा-सेतु पोर्टल बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी, घर के नजदीक ही मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उसके घर के निकट उपलब्ध हों। इसी सोच को साकार करने में सेवा-सेतु पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए लोगों को अनेक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे…
करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण यातायात सुगम बनाए रखने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत जारी publicuwatch24.-रायपुर। जशपुर में कोतबा-बागबहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसका निर्माण पूर्ण होने के बाद मार्ग की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसे इस साल अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के निर्माण का कार्य निरंतर जारी…
publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुष 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट गुलवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि गुलवीर सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतना भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत और खिलाडि़यों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। गुलवीर सिंह का संघर्ष,…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का बोध कराते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में उसकी सार्थक भूमिका सुनिश्चित होती है। श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा – ‘‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे…
जशपुर के लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का जशपुर जिले में गंभीरता एवं तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग ने हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लोदाम स्थित एक बर्तन दुकान में छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों को जब्त…
publicuwatch24.-रायपुर। समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित अपराजिता महिला सहायता केंद्र आज उन महिलाओं के लिए नई उम्मीद का केंद्र बन गया है, जो मानसिक अस्वस्थता, निराश्रयता और सामाजिक उपेक्षा जैसी कठिन परिस्थितियों से गुजर रही थीं। यह केंद्र केवल आश्रय ही नहीं, बल्कि उपचार, आत्मविश्वास और सम्मानजनक पुनर्वास का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के बीच केंद्र ने 35 महिलाओं का सफल पुनर्वास कर उन्हें उनके परिवारों से पुनः मिलाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिन महिलाओं का पारिवारिक पुनर्वास तत्काल संभव नहीं हो पाया, उन्हें नियमानुसार नारी निकेतन, रायपुर में सुरक्षित…
publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मंगलवार को चांपा में सबसे ज्यादा बादल बरसे तो राजधानी रायपुर में देर रात तक बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है. सिनोप्टिक सिस्टम मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक गहरा अवदाब उत्तर तटीय उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे…