Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को साप्ताहिक समय -सीमा की बैठक में राज्य और केंद्र शासन की.विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने भूमिगत जल के रिचार्ज हेतु सभी शासकीय भवनों में सोखता गढ्ढा और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की संरचनाएँ निर्मित करने और जन भागीदारी से जल संचयन के कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहरों के आसपास भी ऐसी संरचनाएं निर्मित करें जो पानी रोककर भूमिगत जल रिचार्ज में सहायक हों।उन्होंने खेतों के सबसे निचले क्षेत्र में भी जल संरक्षण की संरचना बनाने के निर्देश दिए हैं।…
नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित 40 माओवादियों को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों के शिक्षा पर भी विशेष ध्यान publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की मार्ग अपनाया था, अब वहीं हाथ अपने हुनर का कमाल दिखा रहे हैं। भानुप्रतापपुर के पास ग्राम चौगेल के पुनर्वास केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा हुनर दिखाते हुए काष्ठ कला से नेम प्लेट, छत्तीसगढ़ शासन का ‘लोगो’, ग्राम पंचायतों के लिए बोर्ड, बच्चों के लिए की-रिंग सहित अन्य सजावटी सामग्री तैयार की जा रही है, साथ ही कपड़े का थैला, कार्यालयों के…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन,हर घर जल के अंतर्गत विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत तेलास में ग्राम के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। इसके साथ हर घर जल प्रमाणीकरण प्राप्त किया है। उपलब्धि के उपरांत जलापूर्ति योजना का विधिवत हस्तांतरण ग्राम पंचायत को कर दिया गया है। योजना के सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्राम पंचायत स्तर पर पाइपलाइन विस्तार, घरेलू नल कनेक्शन एवं जल संरचनाओं का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया गया।योजना के दीर्घकालिक संचालन एवं रख-रखाव को सुनिश्चित करने…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि वे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आई-गॉट ट्रेनिंग कार्यक्रम से अपने विभाग को अनिवार्य रूप से ऑन-बोर्ड कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ऑन-बोर्ड हो जाये मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होने को कहा है। राज्य शासन के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता अनुसार विभागीय स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे अपने-अपने विभाग की आवश्यकता अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण…
publicuwatch24.-रायपुर। एलपीजी गैस से जुड़े मुद्दों को लेकर कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी वितरकों की बैठक ली। अपर कलेक्टर राठौर ने कहा जिले में निवासरत विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा सिलेंडर गैस एजेंसी द्वारा आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र के आधार पर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलेण्डर का वितरण किया जा रहा है। यह ध्यान रखें कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही यदि कोई…
publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक अनुशासन और आदेशों की अवहेलना को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए रायगढ़ फैमिली कोर्ट द्वारा पारित आदेशों को निरस्त कर दिया है। न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु की एकल पीठ ने इस बात पर गंभीर आपत्ति जताई कि 10 मार्च 2026 को हाईकोर्ट द्वारा सिविल सूट की कार्यवाही पर रोक लगाए जाने के बावजूद, निचली अदालत के पीठासीन अधिकारी ने उसी दिन और 12 मार्च को न केवल सुनवाई जारी रखी, बल्कि भरण-पोषण जैसे विषयों पर आदेश भी पारित किए। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब उच्च न्यायालय किसी कार्यवाही पर रोक लगा देता है,…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बस्तर का ब्लू प्रिंट सौंपा है। आने वाले समय में बस्तर और छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ा असर पड़ेगा।सरकार की मंशा है कि वहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था और अधोसंरचना का निर्माण हो। मुख्यमंत्री के प्रयास के कारण ही प्रधानमंत्री की जो मंशा है वह पूरी हुई है। हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी बस्तर जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर काम करेगी। लगातार भूजल स्तर में गिरावट को लेकर मंत्री कश्यप ने कहा, लगातार भूजल का…
publicuwatch24.-रायपुर। 3200 करोड़ के आबकारी घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया एवं अन्य के विरुद्ध एसीबी कोर्ट में चालन प्रस्तुत करेगी। इसमें चालान में एसीबी, शराब घोेटाले में सौम्या की भूमिका को उजागर करेगी। सौम्या चौरसिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रह चुकी हैं, पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार हुई थीं और करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद उन्हें आबकारी घोटाले में फिर गिरफ्तार किया गया। इस पर चौरसिया ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे पहले खारिज कर दिया गया था। इसके बाद सौम्या…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातियों को लेकर दिए गए अपने बयान पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केरल में दिए गए उनके चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। खरगे ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुजरात के लोगों के प्रति उनके मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी की भावनाओं को…
publicuwatch24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व और मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, उपअभियंता प्राची चौबे, टिकेन्द्र चंद्राकर, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित सुन्दरलाल शर्मा स्कूल सुन्दर नगर के पास लगे पान ठेला और गुमटी को नाले के ऊपर से उठाकर जप्त कर लिया…