Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में चिकित्सा व्यवस्था और डॉक्टरों की कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाले डॉक्टरों की भारी कमी है, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में लगभग 1700 डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मौजूदा अस्पतालों में ही पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं, तो नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्थिति में डॉक्टर कहां से आएंगे।…
publicuwatch24.-रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना प्रभावी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल लोगों को सुरक्षित आवास मिल रहा है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और सम्मान भी बढ़ रहा है। इसी परिवर्तन की एक मिसाल है ग्राम पंचायत गिरारी के निवासी मदन। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गिरारी गांव में रहने वाले मदन पूर्व में अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवास करते थे। बरसात के मौसम में उनके घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। हर…
publicuwatch24.-रायपुर। सुभद्रा पहले गरीबी से जूझ रही थीं, लेकिन स्वयं सहायता समूह जुड़कर एवं ऋण लेकर उन्होंने खीरा की खेती शुरू की l खीरा की खेती से प्राप्त आय से आज वह ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। बिलासपुर जिला के कोटा के ग्राम करका की सुभद्रा ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, समूह की शक्ति और मेहनत साथ हो, तो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है। सुभद्रा समूह से जुड़कर खीरा की खेती कर आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ अब लखपति दीदी बन चुकी हैl सुभद्रा मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय…
Publicuwatch 24.com – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ…
Publicuwatch 24.com – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्वर्गीय श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि उनका सरल,…
Publicuwatch 24. Com – रायपुर lमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामजी वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत श्रीमती अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
publicuwatch24.-सरगुजा। अमेरा खदान में निजी कांट्रेक्टर और श्रमिकों के बीच हुई झड़प के बाद श्रमिक हड़ताल पर बैठ गए हैं। गुरुवार को खदान में उत्पादन ठप रहा। मजदूरों ने कंपनी एलसीसी पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात खदान में एलसीसी कंपनी और दैनिक वेतन श्रमिकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो झड़प और मारपीट में बदल गया। श्रमिकों ने खदान में हंगामा किया। सूचना मिलने पर एसडीओपी तूल सिंह पट्टवी पुलिस बल के साथ खदान पहुंचे और झड़प शांत कराई। मजदूरों ने आरोप लगाया कि एलसीसी कंपनी के कांट्रेक्टर उनसे सुबह 6 बजे…
publicuwatch24.-एमसीबी। जिले के चिरमिरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबिकापुर में बीते दिनों हुए निर्भया जैसी दरिंदगी के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने रेप के बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दिया था। इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कुचल दिया गया था। आरोपी पर सरगुजा आईजी द्वारा 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।अंबिकापुर में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था, जिसे निर्भया कांड जैसी क्रूर घटना बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भाटापारा तहसील के खपराडीह स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर यहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया और फसल विविधीकरण व उन्नत नर्सरी विकास पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की लोकेशन को उपयुक्त बताते हुए निर्देश दिए कि यहां एक मॉडल तैयार किया जाए, जिससे किसान आधुनिक और लाभकारी खेती की तकनीक समझ सकें और उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने विशेष रूप से पाम ऑयल की खेती को लाभकारी बताते हुए किसानों…
publicuwatch24.-मुंगेली: कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नगर पालिका मुंगेली क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना कार्यों का सघन निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान लापरवाही और धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर उसके ड्राइंग, डिजाइन और लागत का विस्तार से अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…