Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल की 5 गाड़ियां जुटीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं, जबकि और वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते 02 साल 04 माह में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए आज आहुत छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले रणनीति तय करने भाजपा विधायक दल की बैठक विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में हो रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज होने वाले विशेष सत्र में राज्य सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी बहस…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। छत्तीसगढ़ का बस्तर जो कभी नक्सलवाद की वजह से सुर्खियों में रहता था, अब एक नई पहचान गढ़ने की ओर बढ़ रहा है। शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। युवा अब बंदूक नहीं, बल्कि बिजनेस और स्टार्टअप की भाषा सीखने को तैयार हैं। इसी कड़ी में बस्तर यूनिवर्सिटी में इनोवेशन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 4 और 5 मई को होगा, जो बस्तर के भविष्य की नई इबारत लिख सकता है। बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मंच इस महाकुंभ में 1 हजार से अधिक पढ़े-लिखे बेरोजगार आदिवासी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सरगुजा जिले के पशु चिकित्सालय मंगारी प्रभारी एवं अनुभवी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भीष्मदेव साहू को पशु चिकित्सा और पशुपालन विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान “डॉ. सी एम सिंह एक्सीलेंस अवार्ड इन वेटरनरी साइंसेस -2026” से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के लिये देश और विदेश के 8 संस्थान के द्वारा मूल्यांकन किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे प्रदेश, विशेषकर जिला बालोद, सरगुजा, उतई नगर एवं साहू समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बधाई एवं शुभकामनाएं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालन आधारित आजीविका को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सामने आई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर में “पशु सखी” मॉडल के जरिए महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है, जिससे वे अपने साथ-साथ अन्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में 30 पशु सखियों के लिए 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित हो रहा है, जहां उन्हें पशुपालन से…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना राज्यभर की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग दे रही हैं। बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम शिवरी की निवासी श्रीमती शिल्पा कश्यप इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। योजना से पहले उन्हें घरेलू खर्चों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी दिशा में शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ आज हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि उन्हें परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान कर रही है। साय सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में प्रदाय की जाती…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सरगुजा वुडबॉल संघ के आकाश दुबे का चयन भारतीय वुडबाल टीम में हुआ है। वे हांगकांग इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आगामी 30 अप्रैल से 4 मई तक यह इंटरनेशनल चैंपियनशिप आयोजित है। भोपाल में आयोजित ओपन इंटरनेशनल चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर आकाश का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इंडिया कैंप में उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल हासिल किया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने कवर्धा की होनहार छात्रा रिया केशरवानी को कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर दूरभाष के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने रिया की इस उत्कृष्ट उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने छात्रा रिया केशरवानी के साथ-साथ उनके माता-पिता, परिजनों तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि रिया की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।…

Read More