Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों महतारी वंदन को लेकर सियासत जारी है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश में शराब और महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। जनता अब कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली सरगुजा में शराब को लेकर महिलाओं के प्रदर्शन पर दीपक बैज के बयान पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में घर-घर शराब पहुंचाई गई, पूरे प्रदेश को नशे का अड्डा बना दिया गया…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने बलौदाबाजार आगजनी कांड पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपियों ने 7-8 हजार लोगों की भीड़ को भड़काकर 13-14 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कराया। समाज में शांति और कानून व्यवस्था को पूरी तरह से बिगाड़ने वाले ऐसे गंभीर अपराध पर आरोपियों को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। इसके सथ ही हाईकोर्ट ने भीषण बवाल, पथराव और कलेक्टोरेट परिसर में आगजनी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक समेत तीन को जमानत याचिकाएं खारिज कर दी है। बलौदा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पंडवानी परंपरा को नई पहचान दिलाने वाली विख्यात लोक कलाकार तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। लोककला की जीवंत पहचान तीजन बाई को तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स रायपुर लाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें प्राथमिक जांच के बाद सीधे मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर पल-पल की नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर…

Read More

publicuwatch24.-बेमेतरा। राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू ने एक अनुकरणीय और सराहनीय निर्णय लिया है। वे स्वयं इसी योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेकर परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। जिले और पूरे प्रदेश के राजनीतिक तथा सामाजिक गलियारों में इस फैसले को लेकर सकारात्मक चर्चाएं और सराहना शुरू हो गई हैं। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहला अवसर होगा जब कोई मौजूदा विधायक वीआईपी संस्कृति को छोड़कर इस शासकीय योजना के तहत आम जनता के साथ सामूहिक विवाह के बंधन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी कोर्स में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया है। डॉ. पल्लवी दुबे वर्तमान में बेंगलुरु के मनिपाल हॉस्पिटल में किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) के रूप में सेवाएं दे रही हैं। नई दिल्ली में बीते शनिवार को आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने उन्हें गोल्ड मेडल और नेशनल सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया। रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश दुबे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सावरकर जी का जीवन अदम्य साहस, त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और अटूट संकल्प की अमर गाथा है। विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्र प्रथम का उनका विचार प्रत्येक भारतवासी को देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा…

Read More

तेंदूपत्ता और महुआ संग्रह से लेकर भारतीय वन सेवा तक का प्रेरक सफर सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं ने अजय के सपनों को दी उड़ान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनायें publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव निवासी अजय गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अजय को भारतीय वन सेवा में चयनित होने पर बधाई देते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर वनांचल क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अजय गुप्ता ने केवल…

Read More

पीवीटीजी परिवारों तक हर योजना पहुंचाने अधिकारियों को सख्त निर्देश जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई मौके पर ड्रिलिंग कराकर पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क का जांचा गुणवत्ता बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी बैगा परिवारों से किया संवाद, योजनाओं का लिया फीडबैक publicuwatch24.-रायपुर। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा अंचल में बुधवार को उस समय प्रशासनिक सक्रियता और संवेदनशीलता का अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा स्वयं कोटा विकासखंड के दूरस्थ बैगा गांवों तक पहुंचे। उन्होंने न…

Read More

AI, GPS और QR आधारित आधुनिक व्यवस्था से राशन वितरण होगा अधिक पारदर्शी और जवाबदेह गरीब कल्याण को नई मजबूती देगा SARTHAK-PDS फेज-2, राज्यों को मिलेगा आर्थिक सहयोग publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS फेज-2 के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह निर्णय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को तकनीक आधारित, अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज सेतु परिक्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवरब्रिजेस और फ्लाईओवर्स के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विभागीय मुख्यालय निर्माण भवन में आयोजित बैठक में नागरिकों की सुविधा, बारहमासी संपर्क, तेज और सुव्यवस्थित यातायात के लिए पुलों, रेलवे ओवरब्रिजेस और फ्लाईओवर्स के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इनके प्रस्ताव और कार्ययोजना तैयार करते समय यातायात के दबाव, दोनों ओर की सड़कों, तथा आसपास स्थित वर्तमान पुलों व फ्लाईओवर्स के साथ ही भविष्य की जरुरतों का भी…

Read More