Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में भी गांधी और राम के नाम पर नेताओं की बयानबाजी जारी है. कांग्रेस आज वीबी- जी राम जी बिल को लेकर आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रही है, जिसे लेकर विधायक पुरंदर ने शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देना शर्मनाक है. महात्मा गांधी ने अंतिम समय में ‘हे राम’ कहा था. भाजपा ने उनके सिद्धांतों के अनुसार काम किया. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे विदेश में पैदा…
publicuwatch24.-रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को 100 से 125 दिन रोजगार मिलेंगे तो कांग्रेस को बुरा क्यों लग रहा है। गांव में अच्छा परिवर्तन आया है, वह लोग तैयार हैं। तो कांग्रेस को क्या दिक्कत है। भाजपा गांधी जी की मान्यताओं के ज्यादा करीब है। ऐसी राजनीति करने से कुछ नहीं होता, जनता के बीच जाना पड़ता है। कल फिर कांग्रेस हार जाएगी तो EVM का रोना रोएगी। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से मुलाकात को लेकर डिप्टी सीएम विजय…
publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा. पोस्ट ऑफिस चांपा में मासिक किस्त जमा कराने के नाम पर एजेंट दीपक देवांगन ने 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया. आरोपी ने पिछले 5 सालों में लगभग 200 खाताधारकों को फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर चपत लगाई. एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, चांपा निवासी राजकुमार देवांगन ने 16 दिसंबर को चांपा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2018 से उसके पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते थे, जिनमें वह एजेंट दीपक कुमार देवांगन के…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। गैंगस्टर मयंक सिंह को 24 दिसंबर को रायपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। रायपुर कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जुलाई 2024 में तेलीबांधा स्थित कोल कंपनी के दफ्तर पर गोलीबारी हुई थी। गैंगस्टर मयंक सिंह इस वारदात का मुख्य आरोपी है। इस मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज है। मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आबकारी विभाग में आबकारी उप निरीक्षक के पद पर 85 अभ्यर्थियों को नियुक्ति हेतु चयनित किया गया है। उक्त पद के लिए शासन द्वारा निर्धारित शारीरिक मापदंड एवं अन्य सत्यापित दस्तावेज मांगे गए हैं। नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 2 जनवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे शारीरिक माप एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच हेतु कार्यालय आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ नार्थ ब्लॉक सेक्टर 19 वाणिज्यिक कर जीएसटी भवन अटल नगर नवा रायपुर प्रथम तल में अनिवार्य रूप से समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा।…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक चल रहे मेगा हेल्थ कैंप–2025 में प्रतिदिन हज़ारों मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। रविवार को शिविर का चौथा दिन रहा, जिसमें स्वास्थ्य, कल्याण और मानवता के उत्कृष्ट पहलुओं का नजारा देखने को मिला। रविवार को शिविर के आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाव…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से नक्सलवाद केवल एक सुरक्षा समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक चुनौती बना रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में हिंसा, भय और अविश्वास के कारण जन-जीवन के साथ-साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी योजनाएँ भी बाधित होती रहीं। इसी पृष्ठभूमि में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने ‘पूना मारगेम’ अभियान की शुरुआत की, जिसका अर्थ है- नए रास्ते की ओर लौटना। यह पहल सुरक्षा कार्रवाई से आगे बढ़कर संवाद, विश्वास और पुनर्वास पर आधारित एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। क्या है ‘पूना मारगेम’ अभियान ‘पूना मारगेम’ का मूल उद्देश्य हिंसा का समाधान…
उपमुख्यमंत्री ने आरक्षक भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों की समस्याओं का किया समाधान पहली बार भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सीधे उपमुख्यमंत्री ने किया संवाद Publicuwatch24.com-रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित निज निवास में अपनी पूर्व घोषणा अनुरूप छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से रूबरू होकर उनसे सीधा संवाद किया। अपने वादे के अनुसार वे ठीक 10 बजे अभ्यर्थियों के बीच भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख एडीजी एसपीआर कल्लूरी, आईजी बद्री नारायण मीना के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री साय विशाल आमसभा को करेंगे सम्बोधित Publicuwatch24.com-जांजगीर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं…
Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। मजदूरी का…