Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे साहित्य और समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि संवेदनशील और मानवीय साहित्य की एक पूरी धारा का अवसान है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि “नौकर की कमीज” और “दीवार में एक खिड़की रहती थी” जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन, आम आदमी की पीड़ा और उसकी गरिमा को अत्यंत सादगी…
publicuwatch24.–कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कटघोरा निवासी एक युवक की जानलेवा हमले में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उनके मौके पर पहुंचकर जांच और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटघोरा क्षेत्र में युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथेलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। उन्होंने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर मिल रहे हैं।…
publicuwatch24.-रायपुर। “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और विशाल जनसैलाब ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को गरिमा प्रदान…
publicuwatch24.-नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के 2013 के नक्सली हमले को लेकर किए गए दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दावों को बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ा जा सकता। इसी बीच, पवन खेड़ा ने जेपी नड्डा के दावों को लेकर जांच की मांग की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पिछले दिन दावा किया कि ‘2013 के नक्सली हमले में कांग्रेस के लोग शामिल थे।’ इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा, “उस समय रमन सिंह की सरकार थी। क्या इसका मतलब है कि उनकी सरकार फेल हो गई?” न्यूज़…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी में भारत की चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र पर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे चुनाव हारने या भ्रष्टाचार मामलों में कार्रवाई होने पर दोष ईवीएम या एजेंसियों पर मढ़ने के लिए विदेशों का रुख करते हैं। रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जर्मनी जाकर जांच एजेंसी से पीड़ा की बातें उठा रहे हैं, जबकि उन्हें यह मुद्दा भारत के सामने उठाना चाहिए था, जहां…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नये साल से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य की कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 31 दिसंबर 2025 को महानदी भवन में आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मुहर लगेगी। इससे पहले 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफिंग भी दी गई थी। आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्रकरणों की वापसी कैबिनेट की बैठक में एक अहम निर्णय आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को मंजूरी देना रहा। मंत्रिपरिषद…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 किसानों के लिए केवल धान विक्रय का सत्र नहीं, बल्कि भरोसे, सम्मान और आत्मविश्वास से भरा एक नया अध्याय बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई आधुनिक, तकनीक आधारित और किसान केंद्रित धान खरीदी व्यवस्था ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब किसान की मेहनत पूरी तरह सुरक्षित है और उसका उचित मूल्य समय पर सीधे उसके खाते तक पहुँच रहा है। इसी बदली हुई व्यवस्था की सशक्त मिसाल हैं एम सीबी जिले के ग्राम कंजिया निवासी किसान रामकरण सिंह,l जिन्होंने कंजिया उपार्जन केंद्र में धान विक्रय कर इस नई…
publicuwatch24.-रायपुर। सुशासन केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की संकल्पबद्ध प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन का श्रम विभाग विगत दो वर्षों में इसी सुशासन की भावना को धरातल पर साकार करता हुआ दिखाई देता है। इस अवधि में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने तथा उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम उठाए गए हैं। विष्णु के सुशासन की स्पष्ट…
publicuwatch24.-रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गांव के किसान श्री तोरण पटेल इसकी सशक्त मिसाल बनकर सामने आए हैं। धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में इस बार सिर्फ खेतों में ही नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में भी हरियाली लौटी है। करीब 8 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी तोरण पटेल इस खरीफ सीजन में 79 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने धान विक्रय की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। समय पर टोकन मिलने से न तो…