Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज डॉ सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं आईसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ तकनीक भी निरंतर विकसित हो रही है। ऐसे समय में तकनीक का उपयोग मानव कल्याण, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए होना चाहिए। एआई और अन्य नई तकनीकों का उपयोग नवाचार तथा समाज हित में करें राज्यपाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधुनिक युग की…
publicuwatch24.-भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करीब 250 टन स्क्रैप लोहा चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर दुर्ग लाया जा रहा है। इस पूरे मामले में संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, यह मामला छावनी सर्किल के भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है, जहां भिलाई स्टील प्लांट से बड़े पैमाने पर स्क्रैप लोहे की चोरी की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। जिले की 14 वर्षीय बालिका जागेश्वरी एक दुर्लभ त्वचा रोग ‘इकथियोसिस हिस्ट्रिक्स’ से पीड़ित है, जिसके कारण उसके शरीर की त्वचा पेड़ की छाल जैसी मोटी और कांटों जैसी परतों में बदल गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल के बाद उसे दोबारा एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जागेश्वरी का जन्म वर्ष 2012 में हुआ था। जन्म के लगभग तीन महीने बाद ही उसके पैरों की त्वचा पर छोटे-छोटे कांटों जैसे उभार दिखाई देने लगे थे। शुरुआत में परिवार को…
publicuwatch24.-धमतरी। किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद का प्रतीक होता है। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पीपरहीभर्री (ग्राम पंचायत कौहाबाहरा) की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय की महिला दिनेश्वरी के जीवन में भी यह सपना वर्षों तक अधूरा रहा। लेकिन प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) ने उनके इस सपने को साकार कर दिया। दिनेश्वरी और उनके पति छन्नू का जीवन लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में बीता। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन जंगल से प्राप्त लघु वनोपज और दिहाड़ी मजदूरी…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। आयोजन को व्यापक और सफल बनाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। सरगुजा में होगा राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का संभावित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सरगुजा जिले में आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों…
publicuwatch24.-बालोद। बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल कांडे में शाला प्रवेश उत्सव के दिन ही स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगे होने से हड़कंप मच गया। स्थिति से नाराज बच्चों और उनके परिजन स्कूल के बाहर पंडाल लगाकर धरने पर बैठ गए और शिक्षक की कमी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में लंबे समय से केवल एक शिक्षक के भरोसे 99 बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही थी। कई बार अतिरिक्त शिक्षक की मांग किए जाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। इसी…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पांचवीं बार बढ़े बिजली बिल का विरोध जताते हुए स्मार्ट मिटर को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही तीन चरणों में प्रदर्शन की घोषणा भी की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने लगातार पांचवीं बार बिजली का बिल बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा- घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50…
publicuwatch24.-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई। हथिनी ने वन विभाग की टीम के ईलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हाथियों का एक बड़ा झुंड डटा रहा, जिसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव का है। बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी लगभग 45 साल की जंगली मादा हथिनी मालगाड़ी की चपेट में आ…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार केवल जनसंवाद का मंच नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं को शीघ्रता से पूरा करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सरगुजा प्रवास के दौरान ग्रामीणों की मांगों पर की गई घोषणाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर अमल में लाया गया है। उल्लेखनीय है कि 03 मई 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है. साथ ही 16 से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा. विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और किताबें भेंट कर स्वागत किया जाएगा. शाला प्रवेश उत्सव का 30 जून को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. संभाग स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और साइकिलों का वितरण किया जाएगा. छात्रों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत राजधानी रायपुर समेत…