Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: Publicuwatch Auther
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता राशि न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित हो रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान कर रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक 29 किश्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। राजेश्वरी को मिला आर्थिक संबल सक्ती जिले के ग्राम…
पशुपालन विभाग की पहल से पशुपालक हीरालाल सोनवानी ने बढ़ाया दुग्ध उत्पादन, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पशुपालन विभाग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम अगस्तपुर निवासी श्री हीरालाल सोनवानी इसकी प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं। कृत्रिम गर्भाधान सेवा और विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपने पारंपरिक पशुपालन व्यवसाय को आधुनिक और लाभकारी डेयरी गतिविधि में बदल दिया है। लगभग 16 वर्षों से पशुपालन से जुड़े श्री सोनवानी के पास वर्तमान में 04 दुधारू गाय, 03…
अब परिवार को मिलेगा नियमित खाद्यान्न, हर महीने पहुंचेगा हक का राशन publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आ रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिधमा निवासी समुंदर राम पैकरा के परिवार को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है। करीब एक वर्ष से लंबित राशन कार्ड की समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही दिनों में दूर हो गई। समुंदर राम पैकरा ने लगभग एक वर्ष पूर्व राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन लंबे समय तक कार्ड जारी नहीं होने से उनका…
निजी भूमि पर बने कूप से मिली सिंचाई की स्थायी सुविधा, 45 हजार से बढ़कर 1.50 लाख रुपये हुई वार्षिक आय publicuwatch24.-रायपुर। राज्य सरकार की ग्रामीण आजीविका और सिंचाई सशक्तिकरण की पहल किसानों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापारा निवासी किसान अरुण इसकी प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन के तहत निजी भूमि पर स्वीकृत कूप निर्माण ने उनकी खेती को वर्षा आधारित व्यवस्था से निकालकर सालभर उत्पादन करने वाली खेती में बदल दिया है। कुछ वर्ष पहले तक अरुण की खेती पूरी तरह…
बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी की लहर publicuwatch24.-रायपुर,जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना विकास को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में जिले के बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल थी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।…
बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में पहली बार बस्तर की जनजातीय संस्कृति का ऐसा वैभव देखने को मिला : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रपति ने स्वयं अतिथियों को भोजन परोसकर किया उनका सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जताई बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा publicuwatch24.-रायपुर। बस्तर की लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और सामाजिक नेतृत्व की गौरवशाली विरासत ने आज राष्ट्रपति भवन में इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम-2026 के विजेता प्रतिभागियों, परंपरागत जनजातीय नेतृत्व…
publicuwatch24.-एमसीबी। जिले के ग्राम कछौड के प्रगतिशील किसान मिठाईलाल पिता श्री इन्द्रदेव ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि खेती में बदलाव की शुरुआत नई सोच और सही मार्गदर्शन से होती है। इफको नैनो डीएपी के सफल उपयोग ने उनकी खेती को नई दिशा दी है। अब कम लागत में बेहतर उत्पादन की उम्मीद ने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है, बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी वे प्रेरणा बन गए हैं। मिठाईलाल लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। बीते कुछ वर्षों…
खरसिया में भजन संध्या में हुए शामिल, कहा – कबीर साहेब का व्यक्तित्व युगों-युगों तक समाज को दिशा देने वाला publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खरसिया स्थित आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम में आयोजित भजन संध्या एवं गुरु वंदना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब को नमन करते हुए धर्माधिकारी एवं कबीर पंथ के संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास का अद्वितीय और युगद्रष्टा व्यक्तित्व…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय समावेशन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठकों में बैंकिंग व्यवस्था को…
स्थानीय व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, आधुनिक सुविधाओं से ग्राहकों को होगा लाभ publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम का अवलोकन किया तथा संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ निरंतर विकास और व्यापारिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। नए प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होती हैं।…