Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-मुंगेली। कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परियोजना की स्वीकृति के पश्चात मुंगेली आगमन पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। लगभग 100 वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के अथक प्रयासों से नई गति मिली है। 295 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना में केंद्र एवं राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत सहभागिता के आधार पर इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री…
publicuwatch24.-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां अब पारंपरिक खेती-किसानी के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता और हुनर को आय का जरिया बना रही हैं। जिले के ग्राम सढ़ौली की बेटियां एवं दीदियां रुरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेटी) से प्रशिक्षण लेकर राखी निर्माण का कार्य कर रही हैं। खेतों में कामकाज के बाद प्रतिदिन 2 से 3 घंटे समय निकालकर वे आकर्षक और पारंपरिक राखियां तैयार कर रही हैं। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। इन महिलाओं द्वारा धान, सेमी, मूंगा, मटर, झुर्गा बीज, रहर दाल और चावल जैसी स्थानीय एवं प्राकृतिक सामग्री का उपयोग…
publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महापर्व की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान के लिए ग्राम बिलोरी के ग्रामीण साेमवार को जंगल से साल लकड़ी का विशेष गोला लेकर जगदलपुर पहुंचे। पिछले दस वर्षों से यह लकड़ी ट्रैक्टर के माध्यम से लाई जा रही थी, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने पुरानी परंपरा का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए बैलगाड़ी से खींचते हुए पूरे सात किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर के सिंह द्वार के सामने स्थापित किया गया । आगामी 12 अगस्त को मां दंतेश्वरी मंदिर के…
राहत शिविरों में स्वास्थ्य सेवाएँ मुस्तैद publicuwatch24.-मुंगेली। जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में लोरमी विकासखंड के ग्राम बिजराकछार में बाढ़ प्रभावित लगभग 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर स्कूल एवं पंचायत भवन में ठहराया गया है। राहत शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर प्रभावित लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच…
publicuwatch24.-रायपुर। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिफॉर्म (सुधार) एवं सुधारात्मक उपायों को लेकर चर्चा की। बैठक में राज्यों से प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। रिफार्मस के लिए सुझाव देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। बैठक में देश के…
सुरक्षित घर, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद publicuwatch24.-मुंगेली। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना के साथ सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन की नई शुरुआत का माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में कभी कच्ची दीवारों और टपकती छत वाले मकान में गुजर-बसर करने वाली गोदावरी के परिवार के लिए पक्का घर वर्षों से एक सपना था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार सीमित सुविधाओं वाले कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात आते ही घर में पानी आने की चिंता और सर्दियों में ठंड से बचने की परेशानी…
publicuwatch24.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण कर जिला मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती प्रदान की। विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रमुख निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें पशु चिकित्सा विभाग को 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से निर्मित जिला कार्यालय भवन, स्वास्थ्य विभाग का 50 लाख रुपये की…
publicuwatch24.-रायपुर। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि पीएम जनमन (PM-JANMAN) योजना के तहत देश के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुउद्देशीय केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनका उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। । धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य आदिवासी बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक-आर्थिक विकास को बेहतर बनाना है। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति…
publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शासन की लंबी सेवा देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्ति के समय किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कठिनाई का सामना न करें, यह विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रमुख सचिव, संचालक समाज कल्याण तथा संचालक महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया है कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले…
चूड़ी व्यवसाय में किया योजना की राशि का निवेश, बढ़ी आमदनी और परिवार को मिला आर्थिक संबल publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर प्रदेश की अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ा रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई राह बना रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरखों…