Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: Publicuwatch Auther
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली publicuwatch24.-रायपुर। ऐतिहासिक लालबाग मैदान, जगदलपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण करते हुए आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश जनता के नाम वाचन किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने परंपरा के अनुरूप शहीद परिवारों…
स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति’ स्टेडियम स्कूल ग्राउंड मोहला में हुआ जिला स्तरीय समारोह, हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस publicuwatch24.-रायपुर। जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्टेडियम स्कूल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक श्वेत कपोत व…
स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा से विकसित छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर तक को एक मंच पर समेट रही प्रदर्शनी ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन ऐतिहासिक टाउन हॉल और शहीद स्मारक के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कहा – अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10.30 से रात 8 बजे तक आम नागरिक कर सकेंगे प्रदर्शनी का अवलोकन publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु…
स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के साथ वन महोत्सव वृक्षारोपण महाभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के नगर वन में युवाओं के साथ वन महोत्सव वृक्षारोपण महाभियान में सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बरगद, पीपल सहित विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस पावन अवसर पर रायगढ़ के इस सुंदर एवं रमणीय स्थल पर…
publicuwatch24.-नारायणपुर। नारायणपुर जिले के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में एकता और अखंडता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे गगन में छोड़े गए और हर्ष फायर किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री…
12 शहीद परिवारों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित; स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने मोहा मन publicuwatch24.-रायपुर। सरगुजा जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि नेताम ने कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
विधायक धर्मजीत सिंह ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन जोश और उमंग के साथ परेड की टुकडि़यों ने किया आकर्षक मार्च पास्ट साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 49 व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान publicuwatch24.-रायपुर। जीपीएम जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पेंड्रारोड स्थित गुरुकुल खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस अमर…
धमतरी के एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक आईजी रामगोपाल सहित 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों तथा जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण कार्यकुशलता और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पदकों तथा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। समारोह में रक्षित केन्द्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक श्री रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों से अधिक की…
हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया आजादी का 80वां पर्व 17 प्लाटूनों ने परेड में किया आकर्षक मार्च पास्ट उत्कृष्ट दलों को मिले पुरस्कार publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन भी किया। समारोह में 17 प्लाटूनों ने भव्य मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मार्च पास्ट भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विमल कुमार पाठक के नेतृत्व में हुई। इस…
मिनी स्टेडियम में गरिमामय समारोह, शहीद जवानों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान publicuwatch24.-रायपुर। नक्सल हिंसा के लंबे दौर से बाहर निकलकर शांति और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहे बीजापुर में नक्सल मुक्त होने के बाद पहला स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। सांसद कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण…