Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के फर्जी लेबल लगाकर शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में कुल 3229 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 22.15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी का यह नेटवर्क महासमुंद, सारंगढ़, रायगढ़ और जांजगीर जिले के अलग-अलग इलाकों में फैला हुआ था। मामले में पहले पांच…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब दो पक्ष होते हैं, तो हारने वाला कुछ न कुछ कहता रहता है। राजनेताओं को राजनीतिक परिस्थितियों में कुछ नहीं मिलता, तो वे वोटिंग मशीन, वोटिंग बूथ या EVM में खराबी की बात कह देते हैं। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। अगर वे गलत होते, तो प्रकृति उन्हें स्वीकार नहीं करती। इतने वर्षों तक कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बना हुआ है, तो प्रकृति ने उसे स्वीकार किया है। इसके अलावा आचार्य इन्द्रेश उपाध्याय ने मंदिरों में…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद. जिले के देवभोग तहसील में बीते 3 दिनों से मानसून का कहर जारी है. इस दौरान 320 मिमी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. नदी-नाले उफान पर हैं. करीब 40 गांवों का संपर्क टूट गया है. कई घरों में पानी घुस गया है, खेत जलमग्न हो गए हैं और कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर है. वहीं अमलीपदर तहसील में सूखतेल नदी की बाढ़ में फंसे 102 लोगों को नगर सैनिकों के बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला. लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर लगातार हो रही बारिश से बेलाट नाला और मुंगिया नाला उफान…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर के मठपारा स्थित महाराजबंध तालाब में श्रमदान एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम की टीम, ग्रीन आर्मी, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने सहभागिता निभाई और तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, महंत रामसुंदर दास, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, सूडा के सीईओ…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कांकेर जिले के जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत केसकोड़ी में अब विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। कभी नक्सल समस्या से प्रभावित रहे इस क्षेत्र में अब शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत केसकोड़ी में पहला बालिका शौचालय निर्मित किया गया है। यह निर्माण बेटियों की गरिमा, स्वच्छता और विद्यालयों में सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आंगनबाड़ी केंद्र में जब दो-तीन साल के नन्हे बच्चे फूल लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्वागत के लिए आगे बढ़े, तो माहौल में सहज अपनापन दिखाई दिया। किसी बच्चे के हाथ में फूल था तो किसी के हाथ में अपनी बनाई हुई चित्रकारी। बच्चों ने मासूमियत से उप मुख्यमंत्री को फूल भेंट किए। श्री शर्मा भी बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ ऐसे घुल-मिल गए, जैसे परिवार के किसी बड़े के साथ बच्चे सहज होकर बातें करते हैं। उन्होंने बच्चों को गोद में उठाया, उनसे बातचीत की, तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें खिलौने व चॉकलेट भेंट किए। सेवा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप पहुंचकर प्राचीन रामाश्रय एवं गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में आयोजित कन्या पूजन में श्रद्धापूर्वक कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे कन्या भोज में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में कन्याओं को शक्ति का स्वरूप माना गया है। कन्या…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

Read More

तीन दशक से ग्रामीणों का संघर्ष जारी, 2013-14 में श्रमदान से काटी पहाड़ी; अब पक्की सड़क की मांग तेज publicuwatch24.-नारायणपुर। जिला मुख्यालय से महज 23 किलोमीटर दूर पहाड़ों के बीच बसा गुमियाबेड़ा गांव आज भी विकास की उस सड़क का इंतजार कर रहा है, जो शायद उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है। शहरों की चकाचौंध से महज कुछ किलोमीटर दूर यह गांव दशकों से बदहाली, दुर्गमता और सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। हैरानी की बात यह है कि गांव से नेशनल हाईवे-130डी की दूरी करीब चार किलोमीटर है, लेकिन सड़क के अभाव में यह दूरी ग्रामीणों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अनंत चतुर्दशी के साथ आज गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा. राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं की विदाई को लेकर भव्य तैयारियां की गई है. प्रतिवर्ष की इस बार भी बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से लोगों के रायपुर आने की उम्मीद है. इस बीच गणेश विसर्जन झांकी निकलने की तारीख में बदलाव कर दिया गया है. यानी अब रायपुर में रविवार (27 सितंबर) को निकलने वाली झांकी सोमवार को निकल सकती है. दरअसल, प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदलने से बारिश का दौर जारी है, जिसने गणेश समितियों की चिंता बढ़ा दी है. अब तक प्रशासन…

Read More