Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
publicuwatch24.-कवर्धा। कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भागुटोला में खेत जुताई करते समय एक ट्रेक्टर नदी किनारे पलट गया. हलांकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली. लेकिन चालक के साथ में बैठे 16 वर्षीय बालक अरविंद नेताम जो कि पास के ही गांव कटगो का रहने वाला है, वो ट्रैक्टर के नीचे दब गया. जिसको ग्रामीणों की मदद से 112 की टीम के आरक्षक लवनित सिंह और उसकी टीम के द्वारा बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे तत्काल आनन फानन में मे 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.…
publicuwatch24.-धमतरी। जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 220.6 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में आज 4.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इसमें धमतरी तहसील में 3.5 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 4.8, मगरलोड में 3, नगरी में 7.6, कुकरेल में 8, बेलरगांव में 7.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव संपन्न किया गया। साथ ही सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा नवमी के नवप्रवेशी 50 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। साथ ही कक्षा 1ली , 6वी और 9वी के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक व गणवेश, एवम तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण कर सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ओम प्रकाश वर्मा , बसावन जांगड़े( अध्यक्ष शाला विकास समिति ), प्राचार्य दीपिका माहेश्वरी, घनश्याम प्रसाद…
रायपुर एम्स में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया शिलान्यास
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एम्स में CCHB के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडे भी शामिल हुए. मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है. देश आगे बढ़ रहा है. हेल्थ सेक्टर में भी बहुत आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है. केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोई भी देश को समृद्ध होना है तो जरूरी है देश के नागरिक स्वस्थ रहे. स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा. स्वस्थ…
publicuwatch24.- बिलासपुर। नियमों की अवहेलना कर डिप्टी कमिश्नर को पदोन्नति से वंचित करने के मामले में हाईकोर्ट ने कमिश्नर को चार सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता के आवेदन पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। छग गृह निर्माण मंडल दुर्ग में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर आरके राठौर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दायर कर हाईकोर्ट में बताया कि हाउसिंग बोर्ड विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 31 मार्च 2023 को हुई थी, जिसमें वरिष्ठता और अनुभव के बावजूद पदोन्नति के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। इस पर उन्होंने कमिश्नर के समक्ष अभ्यावेदन दिया लेकिन उस पर भी…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया
publicuwatch24.- मुंबई। ‘केजीएफ’ के डायरेक्टर प्रशांत नील की आने वाली फिल्म ‘सालार’ का टीजर गुरुवार को जारी कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का टीजर सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर जारी किया गया। दो मिनट से कम के इस टीजर में क्लासिक साउथ के एक्शन को दिखाया गया है जो दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर करता है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म के डायलॉग और लुक ‘केजीएफ’ की याद दिलाते है। सलार’ का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। टीजर शुरू होते ही स्क्रीन पर टीनू आनंद गाड़ी पर बैठा हुआ नजर आता है।…
publicuwatch24.–धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों का आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मशीनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हॉउस में उपलब्ध मशीनों को देखा। उन्होंने वेयर हाउस की नियमित मॉनिटरिंग करने, सीसीटीवी कैमरा ठीक है कि नही यह सब की जांच की। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हाथकरघा उद्योग का रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हाथकरघा उद्योग का रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य में यह उद्योग हाथकरघा बुनाई के परम्परागत धरोहर को अक्षुण्ण बनाये रखने के साथ ही बुनकर समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है। हाथकरघा उद्योग एक मुख्य कुटीर उद्योग के रूप में स्थापित है। हाथकरघा उद्योग में रोजगार की विपुल संभावनाओं और हाथकरघा बुनाई की समृद्ध परम्परा, हाथकरघा बुनकरों और हाथकरघा उद्योग को और अधिक बढ़ावा देने के लिये शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित की जा रही है। सार्वजनिक उपक्रमों में लगने वाले वस्त्र एवं रेडिमेड…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित मां लक्ष्मी टेलीकॉम से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. बाइल दुकान की दीवार तोड़कर 40 लाख रुपए के मोबाइल फोन की चोरी की गई है. शातिर चोरों ने पुलिस थाना से 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है. शातिर चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात तड़के सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. शातिर चोरों ने दुकान की फॉल सीलिंग को तोड़कर अंदर प्रवेश किए हैं, जिसके बाद…