Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
- धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। देश के करोड़ों भारतीयों की आवाज को राहुल गांधी उठाते रहे हैं. आज उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे, और हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है. यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 12 जुलाई को होने वाले कांग्रेस के ‘मौन सत्याग्रह’ को लेकर कही. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अंबिकापुर दौरे में जाने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान भाजपा नेता केदार कश्यप के राहुल गांधी वाले बयान पर बोले उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार व स्व-रोजगार के अवसर मिलने लगे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह में अग्रसर हो रही हैं। गांवों को उत्पादन का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है। ग्रामीणजन रीपा के माध्यम से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। गरियाबंद ज़िले के फ़िंगेश्वर ब्लॉक में ग्राम पंचायत श्यामनगर स्थित रीपा में सिलाई यूनिट की स्थापना की गई है। यूनिट…
publicuwatch24.-कांकेर। जिले के कापसी वन परिक्षेत्र में दल से भटकर एक हाथी इलाके में विचरण कर रहा है, जिसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है । वन विभाग के मुनादी के बाद भी लोग हाथी को देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला. युवक कल रात से घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने निकले थे. युवक की आज सुबह लाश मिली है. जानकारी के अनुसार, कापसी वन परिक्षेत्र में पहली बार हाथी ने प्रवेश किया है, जिससे हाथी को देखने लोग जमा हो रहे हैं. इस…
publicuwatch24.-रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने से छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. चुनाव होता है तभी वे छत्तीसगढ़ आते हैं. भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी छत्तीसगढ़िया लोगों का ध्यान नहीं रखा. मंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आता है तभी बीजेपी को राम याद आते हैं. हमारी सरकार राम की सारे काम कर रही है. हमारा राम हमारे दिल में बसा है. बीजेपी का राम चुनावी है. बीजेपी वाले लोग दिन भर जय श्री राम और…
publicuwatch24.-रायपुर। जशपुर के किसान काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय के खेती के साथ, पत्थलगांव क्षेत्र में टमाटर, बगीचा के पाठ क्षेत्रों में हरी मिर्च और टाऊ एवं आलू की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही हैं। अब महिलाएं स्व-रोजगार की राह में चलकर आत्मनिर्भर बनती चली जा रही है। समूह की महिलाएं मिर्च की खेती करके अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर पा रही है। जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिला माना जाता है। यहां पर सुन्दर हरे-भरे पेड़-पौधे, नदी-नाले, पहाड़, झरने सहज…
publicuwatch24.-कोरबा। कोरबा जिला यूं तो पूरे प्रदेश में ऊर्जा नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन इसी जिले में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ती हमेशा बाधित रहती है. यहां के निवासी बिजली की समस्या से काफी परेशान रहते हैं. ताजा मामला पोंडी उपरोडा ब्लॉक के 25 गांवों की है. इन गांवों में पिछले 15 दिनों से बिजली गुल है. लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. जानकारी के अनुसार, पोंडी उपरोडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लैंगा, पत्थरफोड़, कोडगार, सेमरा, सारी सोनार, बहरी झोरखी, रामपुर, लोकड़हा, सैला, ढेलुआ इनके आश्रित ग्राम मिलाकर लगभग 25 गांव के ग्रामीण अंधेरे में…
publicuwatch24.-बेमेतरा। जिले के ग्राम चिचोली से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. एक ही परिवार के चार सदस्यों ने पारिवारिक विवाद की वजह से जहर का सेवन कर लिया. चारों को गंभीर हालत में भाटापारा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. नांदघाट थाना टीआई प्रमोद शर्मा ने बताया कि चिचोली की रहने वाली फुलेश्वरी यादव का विवाह भाटापारा में हुआ है. गर्भावस्था में वह अपने मायके आई थी, इस दौरान उसका गर्भपात हो गया. इस बात की जानकारी ससुराल वालों को नहीं दी गई. लेकिन जब ससुराल वालों को गर्भपात होने…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि कल बहुत जोर शोर से भ्रष्टाचार का मामला उठा. जीरो टॉलरेंस की बात हुई. मध्यप्रदेश में एक भी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई नहीं हुई. महाराष्ट्र में अजीत पवार, प्रफुल पटेल सहित सभी भ्रष्टाचार के आरोपियों को भाजपा में बुला लिए, अब वे सभी गंगाजल से धुल गए हैं. इसके अलावा सीएम बघेल ने पनामा पेपर और नान घोटाले को लेकर रमन सिंह को भी घेरा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसका मतलब यह है की…
publicuwatch24.-रायपुर। बालोद पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम देवीनवागांव घर के बाड़ी के पास आरोपी लोमेष कुमार द्वारा घर के बाड़ी में शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लोमेष कुमार के कब्जे से 50 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 4000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.293/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। वही ग्राम निपानी अष्वनी हॉटल के पास आरोपी बल्लू राम साहू पिता साधू राम उम्र 55 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद के…
publicuwatch24.- बलरामपुर। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय था.जिसका भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. गिरोह के सदस्यों ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से पैसे निकाले थे. जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की थी.जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की है. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में चार जुलाई को ग्राम पंचायत कंचननगर की रहने वाली पीड़िता राखी टोप्पो के साथ ठगी हुई थी. महिला एटीएम…