Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में रविवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि मनुष्य का जन्म जीवन के हर क्षण को सार्थक करने के लिए हुआ है। परन्तु वह ऐसा करता नहीं है। मनुष्य का जन्म बार-बार नहीं होता। इस जन्म को पाने में हमारी आत्मा ने कितना पुरुषार्थ किया, कितना परिश्रम किया है। वर्तमान में शायद कोई कर नहीं सकता। आज यह हमें मिला है तो इसके हर क्षण का उपयोग करना है। लोग मोक्ष में तो जाना चाहते है पर उस मार्ग पर चलना नहीं चाहते है।…

Read More

publicuwatch24.-सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमनदोन में झाड़ियों के बीच नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया है. गांव के लोगों और सरपंच ने फौरन इसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी. सूच ना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के लोगों ने नवजात शिशु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लेकर पहुंचे. जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है. यह पूरा वाकया सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमनदोन का है. अमनदोन गांव में स्थित आईटीआई भवन के पास झाड़ियों में यह नवजात शिशु मिला था.…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। आम जनता के पास मुलभुत सुविधाएं नहीं पहुंचती ऐसी खबरें तो आपने बहुत सी पढ़ी या सुनी होगी. लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे की विकास इतनी तेजी से किया गया की. यहां लोगों की जान की परवाह किये बिना सड़क निर्माण कर दिया गया. अधिकारियों की लापरवाही से बिना बिजली खंभा हटाए रोड बना दिया गया. जो अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। जानकारी के अनुसार, जिले के महुआटोली गांव में सड़क के बीचों-बीच गड़ा विद्युत विभाग का खंभा का विडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल…

Read More

publicuwatch24.-पटना/देवघर। सावन के महीने में सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी जाती है लेकिन सावन महीने की पहली सोमवारी के मौके पर आज भगवान शिव के मंदिर में भक्तों का सुबह से ही तांता लगा हुआ है। सोमवार के मौके पर मंदिर परिसरों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम और वासुकीनाथधाम मंदिर के रास्ते कावड़ियों के बोलबम के नारे से गूंज रहे हैं। सुल्तानगंज से उतरवाहिनी गंगा का पवित्र जल उठाकर 105 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर कांवडिये बैद्यनाथ धाम पहुंचकर कामना लिंग पर जलाभिषेक करते हैं। सुबह चार बजे की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही शुरू हो गई है। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। इसलिए शिवालयो में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनने को मिल रही है। वहीं महादेव घाट स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही शिव के भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए है। भक्त बड़े उत्साह के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, 19 साल बाद श्रावण मास में पुरुषोत्तम मास का संयोग बन रहा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति की घोषणा कर दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसकी सूची जारी कर दी है. जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर को संयोजक की जिम्मेदारी है. वहीं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। दोपहर अमलीडीह घरघोड़ा-रायगढ़ मुख्य मार्ग किनारे खेत जमीन में मोबाईल टावर के पास एक अज्ञात मृतक का शव पड़े होने की सूचना घरघोड़ा पुलिस को मिली । सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया । अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के लिये घरघोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से मृतक के फोटो को वायरल किया गया जिसमें मृतक की शिनाख्त बालेश्वर राय पिता बिफल राय उम्र 34 वर्ष सा. कोरवाबहरी थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.) के रूप में हुई, मृतक के परिजनों द्वारा आकर पहचान किया गया है ।…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। कोरबा जिला सड़क दुर्घटनाओं के चलते अब हादसों के शहर के रुप में जाना जाने लगा है। रोजाना होने वाले हादसों के कारण ही शहर की पहचान दुर्घटनाओं के रुप में होने लगी है। बीती रात सीएसईबी चैकी अंतर्गत जैन मंदिर चैक पर दो वाहनों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। दुर्घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन दोनों ही वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिती निर्मित हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को अलग थलग गया।…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। आज 64 दुर्ग शहर विधानसभा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवम सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी सुपरवाइजर, बीएलओ की समीक्षा बैठक ली गई। सभी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों अनुरुप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। विशेषकर टीजीटी, पीडब्लूडी वोटर के चिन्हांकन एवं बीएलओ एप में ऑनलाइन एंट्री हेतु निर्देशित किया गया। अपर कलेक्टर अरविंद एक्का की अध्यक्षता में भिलाई इंस्टीटूट ऑफ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक की समाप्ति उपरांत सभी को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई गई।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमेन रिटायर्ड जस्टिस मिनहाजुद्दीन साहब के निर्देशानुसार विभिन्न मस्जिदों में प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव कराया जाना है। ताकि समाज के सभी लोगों को मुतवल्ली बनने का मौका मिल सके। इस संबंध में वक्फ बोर्ड ने एक चुनाव संचालन कमेटी गठित की है जिसके संयोजक सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शोएब अहमद खान को बनाया गया है। उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक रेल्वे सैय्यद नसीम अख्तर और उप पुलिस अधीक्षक एसीबी फरहान कुरैशी को भी कमेटी में शामिल किया गया है। राजधानी की जामा मस्जिद, छोटापारा मस्जिद और शिया असना अशरी मस्जिद मोमिनपारा में सफलता पूर्वक…

Read More