Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में प्रदेश के प्रथम स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब से गरीब परिवार के विद्यार्थी को भी उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हमने वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की. यह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई। भेंट मुलाकात के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्री में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की मांग की जाती थी. प्रदेश में आज स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिंदी माध्यम के 350 स्कूल संचालित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। संविदा कर्मियों ने नवा रायपुर के ग्राम टूटा में नियमितीकरण और आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) को वापस लेने की मांग को लेकर ‘जल सत्याग्रह’ का मंचन किया। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगाए जाने पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं बाहर था, इसकी जानकारी नहीं है. एस्मा लगा हुआ है उसके अंतर्गत कार्रवाई करनी पड़ेगी. जनहित में ऐसे फैसले लेने पड़ते है. वही GST विभाग की बैठक पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कल 8 घंटे तक बैठक चली है. बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स…

Read More

publicuwatch24.-खैरागढ़। मुख्यमंत्री निवास में जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष, गिरीश देवांगन की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया। विप्लव के कांग्रेस प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेता और एल्डरमैन मनराखन देवांगन का लगातार प्रयास रहा अंततः कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू मौजूद थे। सभी ने विप्लव साहू का स्वागत किया और बधाई दी। विप्लव ने कांग्रेस प्रवेश को लेकर राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और किसानहित में कार्यों से प्रभावित होकर विचारधारा और कार्यप्रणाली की समानता बड़ी वजह बताया। उन्होंने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में विगत माह में जिलों के द्वारा उपरोक्त अपराधों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाईन गैम्बलिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी वैधानिक तथा प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये। बैठक में चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो वह राज्य तेजी से आगे बढ़ने लगता है। युवाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया, ताकि युवा क्लब से जुड़कर राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। राजीव युवा मितान क्लब के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा 12 जनवरी 2020 को राज्य युवा महोत्सव के अवसर…

Read More

publicuwatch24.-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख तिहार हरेली हेतु जिले में वन विभाग के माध्यम से देवगांव के बंसोड़ो के द्वारा गेड़ी बनाकर सी-मार्ट में विक्रय हेतु उपलब्ध करा दिया गया है। हरेली का त्यौहार प्रदेश में 17 जुलाई को मनाया जाएगा। हरेली तिहार में गेड़ी चढ़ने की परंपरा है, इस दिन लोग गेड़ी चढ़कर सभी ग्रामीण वर्षा ऋतु का स्वागत करते है एवं खुशियां मनाते हैं। गेड़ी का निर्माण लगभग दो मीटर के दो बांस से किया जाता है, एक और बांस को बीच से फाड़कर दो भागों में बांटा जाता है और उसे रस्सी से जोड़कर पउवा बनाया जाता…

Read More

publicuwatch24.-नारायणपुर। नारायणपुर विधानसभा से विधायक चंदन कश्यप पर इलाके को लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने उन्हें घेरा और जमकर अपनी भड़ास निकाली है। लोगों ने MLA से कहा कि, हमने आपको कुर्सी पर बिठाया है, सवाल पूछना हमारा अधिकार है और हम पूछेंगे ही। आप आदिवासियों के हितैषी नहीं हो। इसलिए इस्तीफा दो। MLA और आदिवासियों के बीच विवाद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल, स्थानीय भर्ती की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने भानपुरी में MLA चंदन कश्यप के निवास का घेराव किया। हालांकि,…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मोदी सरनेम मामले पर राहुल गांधी की याचिका गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसी मामले को लेकर रायपुर के गांधी मैदान में आज कांग्रेस के नेताओं ने 5 घंटे तक मौन सत्याग्रह किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,डिप्टी CM TS सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सभी मंत्री, प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के अधिकांश विधायक और सांसद मौजूद रहे। मौन सत्याग्रह खत्म होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र की रक्षा के लिए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आज राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित “मौन सत्याग्रह” में रायपुर में हज़ारों का जनसैलाब उमड़ा। तानाशाह सरकार को जनता जवाब दे रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए, फ़ालतू बयानबाज़ी नहीं। यह बातें सीएम बघेल ने कही है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में होगी शुरू बैठक आज शाम 7.30 बजे होगी। मानसून सत्र में विपक्ष को जवाब देने रणनीति बनेगी। बता दें कि 7 जुलाई को जब कोर्ट का फैसला आया तब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेसी नेता सारे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश सरकार महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के माध्यम से राज्य के महिलाओं, युवाओं को रोजगार के साथ ही उद्यमियों को अवसर देने का काम कर रही है। शासन के इन प्रयासों से लोग आर्थिक रूप सशक्त हो रहे हैं। रीपा में स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुरूप व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। आजीविका मूलक गतिविधियों से पर्याप्त रोजगार भी सृजित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पहल की सफल संचालन से इसका विस्तार शहरी क्षेत्रों में भी किया गया है। बेमेतरा जिले के सांकरा ग्राम के युवा रीपा में स्टेशनरी सामग्री बनाने का…

Read More