Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
- धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
- राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
Author: admin
publicuwatch24.-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली पर 17 जुलाई से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है। रायगढ़ का जिला स्तरीय आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर, तेतला में होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल होंगे। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास…
publicuwatch24.-रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने 17 जुलाई को मनाये जा रहे छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती…
publicuwatch24.-दुर्ग। सुभाष नगर निवासी शिक्षिका बबिता चंद्राकर ने अपनी माँ सरोज चंद्राकर के सांथ अपने देहदान की शपथ ले वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,हरमन दुलाई,प्रभुदयाल उजाला को सौंपी। बबिता चंद्राकर के पति उमेश चंद्राकर ने अपनी पत्नी व् सास के देहदान हेतु सहमति दी पुत्र मोनीष व् अनीश उपस्थित रहे. बबिता चंद्राकर ने कहा ईश्वर के प्रति उनकी आस्था है व् वे मानती हैं कि जो शरीर हमें ईश्वर ने दिया है इस दुनिया से जाने के बाद हम ईश्वर के बन्दों के लिए समर्पित कर दें यही सबसे बड़ा पुण्य है अतः लगातार चल…
publicuwatch24.-जशपुर। जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी के लिए एक तंत्र के रूप में कार्य करने का एक मंच…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है। नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पदभार संभाल लिया है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ जगह-जगह, चौक-चौराहों पर गर्मजोशी से साथ स्वागत किया वहीं कांग्रेस नेत्रियों ने भी तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने स्वीकार किया कि अध्यक्ष के रूप में काम करने का कम समय मिला है। अपने कार्यकर्ताओं को बूस्ट करेंगे। हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा है हिम्मत है। दीपक बैज ने भाजपा को चुनौती देते हुए…
publicuwatch24.-कवर्धा। कबीरधाम जिले से हादसे की खबर निकल कर समाने आई है. पोलमी मोड़ के पास कांवरियों से भरी पिकअप वाहन ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई. अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलटी है. गनीमत रही कि भगवान शिव की कृपा से सभी कांवरिया सुरक्षित बच गए. किसी भी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई. इस बीच कुछ कांवरियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं, जिनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी कांवड़िया सावन महीने के पावन अवसर पर ग्राम डोढा पौनी से अमरकंटक की ओर जा रहे थे. तभी अचानक ब्रेक…
publicuwatch24.-रायपुर। ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की टीम सायबर और क्राइम स्क्वॉड की टीम के साथ स्ट्टेबाजों के ठिकानों पर दबिश देकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच खबर आ रही हे कि राजधानी पुलिस को ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव को लेकर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात और सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन सट्टेबाजों को कोलकाता और 4 सट्टेबाजों को भिलाई से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई और कोलकाता से…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा लिखित आत्मकथा बैटल नॉट यटओवर का विमोचन आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी और ओडिशा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी गोपाल गौडे ने किया। मूल रूप से उड़िया भाषा में लिखी गई इस आत्मकथा का अंग्रेजी में अनुवाद प्रसिद्ध लेखक और अकादमी पुरस्कार विजेता प्रोफेसर भगवान जय सिंह ने किया है। केन्द्रीय साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव, प्रख्यात लेखक प्रो.डॉ. विजयानंद सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां, मीडियाकर्मी और दिल्ली के गणमान्य नागरिक मौजूद थे. इंडियन कॉन्फ्रेंस आफ इंटेलेक्चुअल द्वारा इस…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज शाम 6:00 बजे राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक में शामिल होंगे। जिसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वन_एवं_जलवायु_परिवर्तन_विभाग की समीक्षा बैठक में भी शामिल रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद अब छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ भेंट-मुलाकात कर रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना है कि अपने योगदान से हमारे छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार हमारे सुंदर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। यह रचनात्मक का क्षेत्र है, जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए…
publicuwatch24.-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पवनी में संदिग्ध अवस्था में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कुएं में लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकला। मृतक का नाम टीकाराम साहू बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को जब कुएं से बाहर निकाला तब उसके पैर में पत्थर बंधा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि, कुछ लोगों ने हमें बताया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके कारण उसने खुद अपने पैर में पत्थर बांधकर कुएं में कूद…