Author: admin

publicuwatch24.-राजनांदगांव। बसंतपुर थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. इस बारे में साहू समाज के पदाधिकारी और पीड़ित महिला ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है. महिला का आरोप है कि उसके पति को षडयंत्र के तहत फंसाया गया है. पति पर झूठा आरोप लगाया गया है. साथ ही महिला ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि प्रभारी उसे भी मामले में आरोपी साबित करने की धमकी दे रहे हैं. आरोपी न बनाए जाने के एवज में दो लाख 30 हजार रुपए की वसूली भी की है। दरअसल, ये पूरा वाकया बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. यहां…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले की खराब सड़कों के लिए सीमेंट संयंत्र की ओव्हर लोड वाहनों को जिम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पेच रिपेयरिंग के लिए राशि जारी कर दिया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि अधिकारियों को जारी पैसा कहां गया और इन सड़कों की मरम्मत क्यों नहीं हुई. प्रदेश के गृह, पीडब्ल्यूडी एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बलौदाबाजार के ग्राम रिसदा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जिले की खराब सड़कों के सवाल पर मंत्री ताम्रध्वज…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। जिले के नवापाली गांव में एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने फावड़ा मारकर 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चा गांव में खेल रहा था। इसी दौरान युवक वहां पर आया और उसने फावड़ा उठाकर बच्चे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम सूर्यकांत चौहान है पर वह नवा पाली गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पागल युवक को पकड़ा और पुलिस के सूचित किया। बताया जाता है कि आरोपी युवक सिकुल…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अंधविश्वास का मामला सामने आया है, जिसमें नवदंपति को संतान की चाह में तांत्रिक का सहारा लेना महंगा पड़ गया और महिला को जान गवानी पड़ी. बताया जा रहा है कि नवविवाहित दंपति संतान की चाह में तांत्रिक के पास गया था. उन्हें तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बाद पान के साथ जड़ी-बूटी दे दिया. जिसे खाते ही दोनों पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई. दंपति को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया और उसके पति की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है. इस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि कांग्रेस टिकट देने जिला और ब्लॉक से आवेदन लेगी। इस मामले पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी का काम अच्छा है तो जिले में CM क्यों जा रहे हैं..? 71 विधायकों को टिकट देने की घोषणा कर देना चाहिए तब पता चलेगा विधायकों ने क्षेत्र के लिए कितना काम किया है। इधर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह को कांग्रेस…

Read More

publicuwatch24.–मानपुर। मानपुर ब्लॉक मुख्यालय में सैकड़ों की तादात में आदिवासी जन जुटे. मणिपुर में हुई घटना और वहां के हालातों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों को लेकर अर्थी यात्रा की शक्ल में रैली निकालकर आदिवासी जन मानपुर थाने पहुंचे। थाने के समाने अफसरों से चर्चा उपरांत प्रदर्शनकारियों ने मानपुर बस स्टैंड में बीच सड़क बैठकर धरना दिया. वहीं मंच से उद्बोधन देकर आदिवासी नेताओं ने केंद्र सरकार समेत भाजपा नेताओं को मणिपुर की घटना को लेकर जमकर कोसा. धरना में विधायक और संसदीय…

Read More

publicuwatch24.-अंबागढ़ चौकी। जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष नवाज खान रविवार को एक भेंट मुलाकात के तहत लगभग दोपहर 2 बजे ग्राम मोंगरा पहुंचे, वहां पहुंचकर किसान, मजदूर, सरपंच एवं नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की। नवाज ने सीधे आमने सामने लोगो की समस्याओं को सुना व जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया।सबसे बड़ी बात देखने को यह।इस कार्यक्रम का पूरा बीड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम तथा रफीक खान ने उठाया था जिसकी नवाज खान ने तारीफ भी की। अंबागढ़ चौकी ब्लाक के सेमरबाँधा ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजू परतेति…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दर्री की है, जहां निवासरत लक्ष्मी नारायण तिवारी की उसके बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी व उसके पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने जमीन विवाद को लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। रविवार की सुबह जब हत्या की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।…

Read More