Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किश्त की राशि का अंतरण सोमवार 31 जुलाई को प्रदेश भर के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की गई। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।बेरोजगारी भत्ता पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। किसी ने इसे भविष्य गढऩे के लिए आर्थिक योगदान बताया, तो…
खैरागढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकें कबाड़ में बेचने का मामला, डिप्टी कलेक्टर में हुई शिकायत
publicuwatch24.-खैरागढ़। खैरागढ़ के सरकारी कन्या शाला स्कूल की पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकें स्कूल प्रबंधन द्वारा कबाड़ी को बेचने का मामला सामने आने के बाद 10 मई 2023 को कलेक्टर के समक्ष शिकायत किया गया था। शिकायत के बाद भी विभागीय जांच में लीपापोती कर प्रभारी प्राचार्य को बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इसी स्कूल में नवीन आत्मन स्कूल संचालन इसी सत्र से संचालीत भी हो रहा है। यह स्कूल पूरी तरह से निशुल्क है जहाँ प्रभारी प्राचार्य द्वारा एडमिशन के नाम पर शुल्क लिया गया है। जिसका दो दिन पहले ही सोशल मीडिया में एक…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पं. रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविशंकर जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। रविशंकर जी अच्छे वकील, राजनेता होने के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी थे। भूपेश बघेल ने कहा कि रविशंकर शुक्ल जी आधुनिक मध्यप्रदेश के निर्माता के रूप में भी जाने जाते है।…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतीक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आवंटित करने का अनुरोध किया है। साथ ही प्रधानमंत्री से प्रदेश में आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राही परिवारों के लिए भी लक्ष्य आवंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत कुल 18 लाख 75 हजार 585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना- 2011 (एसईसीसी-2011 ) की स्थायी प्रतीक्षा…
publicuwatch24.-कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर मंगलवार को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी जंगल, बाम्हन टोला, बानो और कंटकीकला गांव पहुंचे। केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने जमीन पर बैठकर ग्रामीण, किसान, युवा, महिलाओं और बुजुर्गो से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाओं का फीडबैक भी लिया। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि गांव में भेंट मुलाकात कर बुजुर्ग और किसानों से चर्चा करने…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अगस्त को पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निमंत्रण पर खड़गे मिनी माता की पुण्यतिथि पर जांजगीर-चांपा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान आयोजित आमसभा को कांग्रेस अध्यक्ष संबोधित करेंगे। कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं संग राहुल गांधी की बैठक आज कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं.…
publicuwatch24.–रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतिक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री से प्रदेश में आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राही परिवारो के लिए भी लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत कुल 18,75,585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना-2011 (SECC-2011 ) की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीण में दर्ज है। उपरोक्त सूची…
publicuwatch24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वस्तुनिष्ठ(बहुविकल्पीय)परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची वस्तुनिष्ठ परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में जिनमें इंटरव्यू के ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी के इन निर्णयों से युवाओं को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि राज्य शासन युवा हित को ध्यान…
publicuwatch24.-रायपुर। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रदेश में 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस पर अंगदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने परिपत्र जारी कर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (SHRC) के संचालक को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संचालक, चिकित्सा शिक्षा ने भी सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन को परिपत्र जारी कर इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए सभी…
publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सीएसईबी चौकी अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में एक पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और खुद को…