Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी तू डाल डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर प्रदेश में कांग्रेस भाजपा का पीछा कर रही है। जोगी कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी की नजर उसके 6% वोट पर है। इसे हासिल करने पूरी ताकत के साथ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालव दो दिन बाद फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वे 19 या 20 अगस्त को रायपुर मे टाउन हाल सम्मेलन में शामिल होंगे । उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान के भी आने…

Read More

publicuwatch24.- बिलासपुर। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसपी संतोष सिंह ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है. जिसमें 9 निरीक्षक और 12 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है. ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, निरीक्षक प्रदीप आर्य को सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक उत्तम साहू को कोटा थाना से ट्रांसफर कर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक नवीन देवांगन को यातायात थाना से सिरगिट्टी थाना प्रभारी, निरीक्षक पौरुष पुर्रे को सिरगिट्टी से थाना प्रभारी कोनी भेजा गया है।

Read More

publicuwatch24.-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से पहले राजनीतिक दलों का फेरबदल जारी है। वहीं चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तो सक्रिय है ही साथ में सामाजिक संघटन भी सक्रिय हो चले हैं। इसी कड़ी में कोरिया​ जिले के ग्रामीण इलाकों से आ रहे कई युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। ​विधायक गुलाब कमरो ने युवाओं का कांग्रेस में प्रवेश कराया है।

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर। सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर रासायनिक खाद बेचने व एक्सपायरी कीटनाशक दवा बेचने वाले दुकानदार की दुकान को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया। इस दौरान गोदाम में रखी रासायनिक खाद की बोरियां भी सील कर दी गई। ज्ञात हो 15 अगस्त को एक अख़बार ने अकलतरा क्षेत्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर रासायनिक खादों की बिक्री दुकानदारों द्वारा करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर के बाद बुधवार 16 अगस्त को कृषि विभाग के उप संचालक एमडी मानकर की टीम अकलतरा नगर पहुंची। टीम ने आरके ट्रेडर्स…

Read More

publicuwatch24.-बालोद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान शराबी वाहन चालक से 14,000रू अर्थदण्ड वसूला गया। दरअसल जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इस वर्ष जुलाई 2023 तक 120 जागरूकता कार्यक्रम चलाएं गए है जिसमें 20,000 से अधिक आम लोग लाभान्वित हुए। जिले में चलाएं जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में महिला कमांडांे के साथ मिलकर ‘‘पिंक वाहन चेकिंग’’, ‘‘गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम’’, ‘‘नंबर प्लेट लगवाने अभियान’’ ‘‘स्कूल बस चेकिंग’’ ‘‘रेडियम रिफ्लेटर टेप लगाने अभियान’’ ‘‘पशुओं को सड़क…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। इन दिनों फिल्म गदर 2 का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है. पूरे देश में फिल्म गदर 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई भी काफी अच्छी हो रही है. इस बीच दुर्ग के एक नेता बुधवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर फिल्म गदर 2 देखने निकले. भिलाई के वेंकटेश्वर टॉकीज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर गदर 2 देखने पहुंचे. फिल्म देखने पहुंचे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं का अनोखा तरीका देखकर हर कोई दंग रह गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. रंगोली जंगल में एक नर कंकाल मिला है. नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगोली जंगल में नर कंकाल मिला है. ग्रामीणों से नर कंकाल को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को बुलाया है. वहीं…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव । आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किये जाने शासन द्वारा निर्देश दिये गये थे, निर्देश के क्रियान्वयन के तहत नगर निगम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने पार्षदों सहित अधिकारियों व कर्मचारियो को शपथ दिलाई तथा शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पट्टिका का चौपाटी में अनावरण किया तथा कृष्ण कुंज मे वृक्षारोपण के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये गये। नगर निगम सभागृह मे निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु तथा आयुक्त अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित आजादी…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र के जंजगिरी में चलती कार में आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया. टाटा इंडिका गाड़ी दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही थी. तभी अचानक आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. कार में बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. यह घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के सोलर प्लांट के समीप नेशनल हाइवे की है. गाड़ी में आग लगने का कारण अज्ञात है. कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More