Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 40 विद्यार्थी 22 अगस्त को मुलाकात करेंगे। एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी पहली बार वायुयान से रवाना होकर आज दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास, जनजातीय गौरव दिवस, उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार जानेंगे। एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने…
publicuwatch24.-धमतरी। कार से गांजा की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. कार से 70 किलो गांजा जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी डमरू हनताल उमरकोट से गांजा लेकर रायपुर ले जा रहा था. तभी सूचना मिलने पर बोराई पुलिस ने कार्रवाई की. बता दें कि जिले की सरहद से ओड़िशा प्रांत लगा हुआ है, जहां से जिले के रास्ते गांजे की तस्करी होती रहती है. हालांकि बीते कुछ समय से इस तस्करी पर विराम लग गया था मगर तस्कर अपनी हरकत…
publicuwatch24.-रायपुर। श्रावण सोमवार पर आज पूरा प्रदेश शिव भक्ति के रंग में सराबोर रहा। राजधानी में भी शिवभक्ति की गूंज जगह-जगह सुनाई देती रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुढ़ियारी में मारुति मंगल में दिव्य कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पारंपरिक अनुष्ठान तथा पूजा पाठ करने के पश्चात मुख्यमंत्री शिव भक्तों के साथ बैठे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शिव जी के भजनों के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में जलाभिषेक का जल लिया…
publicuwatch24.-नवादा। छत्तीसगढ़ से देवघर जा रहे कांवरियों की गाड़ी ने रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे गाड़ी में बैठे 8 कांवरिया गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 4 की हालत गंभीर है। घायल की पहचान छत्तीसगढ़ के रामपुर गांव के रहने वाले संत कुमार, शिव प्रसाद,चंद्र सहा, जिधान जायसवाल, रामदास सिंह, राजकुमार के रूप में हुई है। घटना नवादा के कचना मोड़ के पास हुई है। बताया जाता है कि कांवरिया सुमो गाड़ी से सुल्तानगंज जा रहे थे। और अचानक सामने की एक…
publicuwatch24.-रायपुर। खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर हुए हमले की लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसा है. अरुण साव ने कहा, यह हमला एक विधायक के ऊपर नहीं, यह छत्तीसगढ़ की सवा करोड़ बहू बेटियों पर हुआ है. राज्य सरकार अपनी पार्टी के एक विधायक की सुरक्षा करने में असक्षम है. तब यह सवा लाख बहू-बेटियों की रक्षा कैसे कर पाएंगे?राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट है, यह हमला इसका उदाहरण है. एक ऐसी सरकार जो बेटियों की रक्षा न कर सके, जो अपनी पार्टी के विधायक की रक्षा न कर सके, ऐसी सरकार को पद में…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन गत दिवस एमबीसी टीवी द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित शिक्षा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए कहा कि शिक्षा समाज और देश को समृद्ध और प्रगतिशील बनाती है। जब शिक्षा मजबूत होती है तो समाज विकास की दिशा में आगे बढ़ता है और मजबूत होता है। हर व्यक्ति को अपनी शिक्षा के लिए, अपने समाज के लिए, अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। यह सीख अपनी माटी और मां के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है। इस क्षेत्र में शिक्षाविदों एवं लेखकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जब वे समाज में गिरावट या…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुढ़ियारी के मारूति मंगलम भवन से प्रारंभ होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवलिंग की पूजा कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे सहित भक्तजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज है. विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लिए दावेदारी पेश की है. उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आवेदन सौंपा है. पंकज शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा करने अब चुनावी मैदान पर उतरने आया हूं। रायपुर ग्रामीण से मौजूदा विधायक सत्यनारायण शर्मा ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है. उन्होंने अभी तक चुनाव में दावेदारी पेश नहीं की है. सत्यनारायण शर्मा की विरासत अब…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज एनडीटीवी के चैनल मप्र छत्तीसगढ़ की लॉन्चिंग में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का हिस्सा था तो छत्तीसगढ़ के बनने की बड़ी वजह सांस्कृतिक थी। इतना लंबा समय हो गया था लेकिन राज्य के लोग नये राज्य के सुख का अनुभव पूरी तरह से नहीं कर पा रहे थे। हमने सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का काम आरम्भ किया। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। उनके वन गमन का पथ भी यही है। सिरपुर देखिए, सभी धर्मों का यहां समन्वय है। कबीर, गुरु घासीदास, स्वामी विवेकानंद का गहरा प्रभाव यहां रहा…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के घोषित 21 प्रत्याशियों को लेकर सियासी पारा हाई है. प्रत्याशियों की बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 21 प्रत्याशी जो घोषित किए हैं, उनका लगातार विरोध हो रहा है. स्थानीय कार्यकर्ताओं का विरोध भाजपा प्रत्याशियों को झेलना पड़ रहा है. PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहले भी कहा गया था कि यह टेस्टिंग के तौर पर प्रयास कर रहे हैं और आने वाले समय में उन्हें प्रत्याशी भी बदलने पड़ेंगे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के “कानून व्यवस्था बदहाल है“…