Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
Author: admin
publicuwatch24.-बालोद। बालोद पुलिस ने एपीके फाइल भेज कर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। PM KISAN APK FILE भेज कर बीएसपी रिटायर बुजुर्ग से 12,13,860 रुपए का ठगी किए थे। साइबर सेल बालोद और डौण्डीलोहारा थाना पुलिस की टीम ने तीनो आरोपी को जमुई बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक वेन्यू कार, विभिन्न डिजिटल बैंक खाता, कार्ड, 3 नग मोबाइल, एक नग लेपटाॅप जप्त किया है। वहीं अन्य आरोपियों की तालाश जारी है। पुलिस का माने तो डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र में बीएसपी से रिटायर एक कर्मचारी को…
publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शराब घोटाला मामले में उनकी ईडी कस्टोडियल रिमांड आज समाप्त हो रही है। ऐसे में आज शाम 4 बजे उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इससे पहले कोर्ट ने ईडी को चैतन्य बघेल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की थी। ईडी ने दलील दी थी कि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं, जिसके लिए पूछताछ जरूरी है। चैतन्य पर आरोप ED के अनुसार, लीकर स्कैम में पूछताछ में शराब कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू ने…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी। भारत में 23 अगस्त को मनाया जाने वाला दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 में विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि यह चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता की दूसरी वर्षगांठ है। इस दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में इसरो की चंद्रयान-3 लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था । इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करना और युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में करियर बनाने के लिए…
publicuwatch24.-गरियाबंद। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 90 किलो गांजा पकड़ा है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी पकड़ी गई है। यह गांजा उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इस प्रकरण में तीन आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। वहीं इनोवा समेत दो कार भी जप्त की गई है। बता दें कि, मुखबिर की सूचना पर छुआ से लगातार पीछा करते हुए मालगांव इलाके में इनोवा समेत दो कार को पुलिस वाहन सी.पी.आर से ठोकर मारकर रोका गया। कार में सवार दो युवक और…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला प्रशासन की टीम फरार तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिला प्रशासन की टीम आज तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। जिला प्रशासन की तरफ से तोमर बंधुओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। रायपुर जिला प्रशासन की टीम की द्वारा तोमर बंधुओं के करोड़़ों के मकान, जमीन और लग्जरी कारों को कुर्क किया जाएगा। आपको बता दें कि, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के…
publicuwatch24.-पिथौरा। छत्तीसगढ़ में आज पोला त्योहार का उत्साह गांव से लेकर शहर तक नजर आ रहा है. छत्तीसगढ़ के इस पारंपरिक त्योहार में कृषि कार्यों में लगे बैलों की पूजा का विधान है. इस दिन किसान कृषि कार्यों से विरत रहते हैं, और बैलों को नहलाकर उसे सजाकर पूजा करते हैं. घरों में मिट्टी, लकड़ी या पीतल के बने बैलों की पूजा करते हैं, जिन्हें बच्चे वृषभ पूजन दिवस भाद्र पद मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होता है, जिसे छत्तीसगढ़ में पोला-पोरा तिहार कहा जाता है. पंडितों के अनुसार अमावस्या तिथि 22 अगस्त को दोपहर 11.37 से प्रारंभ…
publicuwatch24.- रायपुर/जापान। सीएम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो पहुँचते ही एनटीटी लिमिटेड, जापान की सीईओ कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी लिमिटेड, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधानों में 90 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। इस बातचीत में छत्तीसगढ़ में डिजिटल और उन्नत आईटी तथा तकनीक-संचालित निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना सीएम विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित…
publicuwatch24.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़, जिसे धान का कटोरा के रूप में जाना जाता है, एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां की संस्कृति और परंपराएं गहरे रूप से खेती-किसानी और प्रकृति से जुड़ी हुई हैं। यहां के त्यौहार और पर्व न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं, बल्कि किसानों और उनके पशुधन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को भी व्यक्त करते हैं। इनमें से एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्व है पोला, जो छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से किसानों और उनके बैलों के प्रति…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में 8 सदस्यों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों में से 8 सदस्यों को समिति में स्थान दिया गया है जिनमें प्रेम बिरनानी, राहुल जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल, हर्षिला रूपाली शर्मा, पवन सिंघानिया, कमलेश शर्मा, कृष्ण कुमार अवधिया, जब्बार दग़्गली शामिल हैं। यह नियुक्तियाँ विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं। सांसद अग्रवाल ने नामित सभी…
publicuwatch24.-गयाजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ‘ज्ञानस्थली’ के रूप में चर्चित बिहार के गयाजी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने मगध विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 13 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से रेल, सड़क, बिजली, आवास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, जिसमें मगध क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।…