Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री रविंद्र चौबे ने टिकट को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आधी से अधिक सीटों पर चर्चा पूरी हो गई हैं। अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। वहीं कुछ सीटों में दो नामों का पैनल तैयार है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी में नामों पर चर्चा होगी। फिर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी इन नामों पर मुहर लगाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह प्रत्याशियों की पहली जारी होगी। वहीं मंत्री रविंद्र चौबे ने धान के दाम को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है। सरगुजा का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम ने चौदह वर्ष के वनवास काल का लगभग दो वर्ष का समय यहां के वनों एवं वनवासियों के बीच व्यतीत किया। प्रदेश में प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों और पड़ावों की पौराणिक कथाओं को जीवंत करने 10 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें सरगुजा का रामगढ़ शामिल है। अब इसी कड़ी में 7 सितंबर 2023 को रामगढ़ में श्री राम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में 2 करोड़ से अधिक के संदिग्ध ट्राजेक्शन सामने आए है. ये मामला सामने आने के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है और अब इसकी जांच भी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक में रोजाना ऐसे कई लोग पहुंच रहे है जिन्होंने वर्षों पहले फिक्स डिपाजिट (FD) करवाए थे, लेकिन जब वे विड्राल के लिए पहुंच रहे है तो उन्हें चक्कर लगवाए जा रहे है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भी इस गड़बड़ी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 2017…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने बुधवार को खेती-किसानी के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को विस्तार देते हुए एक और नए बांध घटोला जलाशय का भूमिपूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के किसानों की एक और बड़ी मांग आज पूरी हो गई है। इस बांध का निर्माण होने से हजारों किसानों के 250 हेक्टेयर में खरीफ फसल में सिचाई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस बांध की लम्बाई 480 मीटर होगी और उचाई 17.17 मीटर रखी जाएगी। इसमें दो नग जल द्वार और एक नग वेस्ट वीयर का…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूरे हो गए । इन एक वर्षों में मोहब्बत फैलाने के एवज में उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा लेकिन अंततः सत्य के जीत हुई । देशवासियों के जख्मों पर मरहम का काम करने वाले भारत जोड़ो यात्रा ने देश को संदेश दिया कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। हम सब राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की कल वर्षगांठ मनायेंगे। देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से ED आज पूछताछ कर रही है. जिसकी जानकारी विनोद वर्मा ने ट्वीट कर दी और लिखा कि ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ़्तर छोड़ आया हूं। कल मेरी पत्नी जया को बुलाया गया है। केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर लें वे@bhupeshbaghelजी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकतीं। बता दें कि ईडी ने मुख्‍यमंत्री के सलाहकार वर्मा और सीएम के दो ओएसडी के यहां 23 अगस्‍त को छापा मारा…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र में शिक्षिका से गैंगरेप के मामले में भाजपा ने हमला बोला है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा ”कांग्रेस का जंगलराज❗ कांग्रेस का “गढबो नवा छत्तीसगढ़” मॉडल छत्तीसगढ़ को “क्राइम किंगडम और रेप कैपिटल” बनाना था❓ कल पूरा देश शिक्षकों को पूज रहा था, आज महिला शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की ख़बर ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति को बयां किया है। कांग्रेस काल बन गया है। ” मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के दनगरी वाटर फॉल घुमाने के नाम पर एक प्राइवेट स्कूल की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी रायगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम सभा भी करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं. इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है. प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं. उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है. सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। राजस्थान से आकर छत्तीसगढ़ में फार्म हाउस बनाकर खेती कर रहे एक किसान का अपहरण कर लिया गया। जबलपुर के रास्ते में उसकी हत्या करके लाश फेंक दी गई। घटना में शामिल दो भाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, दो अन्य आरोपी फरार हैं। राजस्थान के भगवान बिश्नोई ने तखतपुर के पास बांसाझाल गांव में 60 एकड़ जमीन खरीद कर फार्म हाउस बनाया था। यहां वह सब्जी की खेती भी करता था। सब्जी की सप्लाई छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी होती थी। कुछ दिन पहले जबलपुर से मेटाडोर लेकर एक व्यापारी सगम अंसारी सब्जी लेने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के 40 हजार स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों का आज भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ये स्वास्थ्यकर्मी अपनी 5 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार के खिलाफ इन स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा खोला है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 12 संगठनों ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन बनाया है। इसमें छत्तीसगढ़ के 5 हजार 200 उप स्वास्थ्य केंद्र, 600 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 150 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 33 जिला अस्पताल और सभी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी शामिल है। ये सभी स्वास्थ्यकर्मी वेतन विसंगति, पदोन्नति…

Read More