Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले लगभग 42 गांव से आए सैकड़ों किसानों ने महासमुंद में कांग्रेस विधायक विनोद सेवन चंद्राकर के बंगला का घेराव किया. सैकड़ों की तादाद में मौजूद पुलिस बल के साथ किसानों की झूमाझटकी भी हुई. किसानों ने चेताया कि यदि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का निर्माण नही रूका तो वे सरकार के खिलाफ भी आंदोलन करेंगे। जानते चलें कि छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले 42 गांव से आए सैकड़ों किसानों का आंदोनल 565वें दिन भी जारी रहा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसानों ने आज गांधीवादी सत्याग्रह करते हुए किसान…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने इस भवन का नामकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर करने की घोषणा की। नवा रायपुर के सेक्टर 24 में 40 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए गए इस भवन में बीज निगम का कार्यालय भी संचालित होगा। लगभग 1 लाख 58 हजार वर्गफीट में बनाए गए इस भवन से कृषि संबंधी विभिन्न गतिविधियों संचालित होंगी जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए…
publicuwatch24.-बिलासपुर। आबकारी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के भाई रजनीकांत तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की बेंच ने इंकार कर दिया। अब यह मामला चीफ जस्टिस की अनुमति से दूसरे बेंच में भेजा जा सकता है। मालूम हो कि 2100 करोड़ रुपये के आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के भाई रजनीकांत तिवारी को भी आरोपी बनाया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जो जस्टिस पांडेय की बेंच में सुनवाई के लिए रखा गया था। जस्टिस पांडेय ने इसे सुनने…
publicuwatch24.-रायपुर। स्मृति ईरानी दंतेवाड़ा आ रहीं है. वही कुछ देर पहले भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ की आराध्या दंतेश्वरी का दर्शन कर छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की एवं कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। छग बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा – भारत की माननीया महिला एवं बाल विकास मंत्री @smritiirani मां दंतेश्वरी की पावन भूमि दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी एवं इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हत्या का आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस बात का पता चलते ही पूरे जिले की पुलिसबल में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि, बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के खेतार में 3 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर खुद के गले पर धारदार हथियार चलाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। घायल आरोपी को घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी के भाग निकलने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच…
publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा आज भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए दंतेवाड़ा दौरे पर आने वाले थे, लेकिन अब उनका यह दौरा रद्द कर दिया गया है. परिवर्तन यात्रा में अमित शाह के शामिल न होने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, समझलो हश्र क्या होगा, जिसकी शुरुआत ऐसी हुई उसके अंत का हश्र क्या होगा. बता दें कि, मौसम की ख़राबी की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा रद्द किया गया है।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर के सेक्टर-19 में ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ की आधारशिला रखी. 3.14 एकड़ में 49.50 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त कृषि भवन बनेगा। कृषि भवन में कृषि, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, जल ग्रहण प्रबंधन, पशुधन विकास और मछली पालन विभाग के संचालनालय संचालित होंगे। एकीकृत कृषि भवन के निर्माण से सहयोगी संस्थाओं के बीच आपसी सांमजस्य में वृद्धि होगी। कृषि विकास के कार्यों में आयेगी गति, राज्य भर के किसानों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे निपटारा होगा। कृषि भवन कृषि विकास के ‘समन्वित संसाधन केन्द्र’ के रूप में विकसित…
publicuwatch24.-दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों ने कोतवाली थाने में शिकायत कर महिला पार्षद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पेशे से वकील और पार्षद नीता जैन उनसे अपने घर में झाड़ू पोछा और बर्तन धुलवाती है। नहीं करने पर उसने उन्हें सुपरवाइजर के जरिए गार्डन में बुलवाया और वहां बुरी तरह पीटा। पार्षद नीता जैन ने सभी आरोपों को गलत बताया है। कोतवाली थाने शिकायत करने पहुंची महिला सफाईकर्मी रेखा सोनवानी, राधिका सोनवानी और हुमन बंजारे ने बताया कि वो लोग निगम का कचरा रिक्शा लेकर घर-घर कचरा कलेक्शन करते हैं।…
publicuwatch24.-जांजगीर-चाम्पा। पुलिस द्वारा “विश्वास” जन जागरूता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष जांजगीर में महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतितोष और प्रतिषेध) अधिनियम 2013 के तहत ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के लिये , ज़िला विधिक सहायता प्राधिकरण और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ज़िले के सभी विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति के 50 अध्यक्ष और सदस्य हुए सम्मिलित उपरोक्त कार्यक्रम में पल्लवी तिवारी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा कार्यक्रम म अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए,…
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द माना जा रहा है। वे बीजेपी की आज से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा को दंतेवाड़ा में हरी झंडी दिखाने वाले थे। दक्षिण बस्तर में मौसम की खराबी की सूचना पर शाह अब तक दिल्ली से टेकआफ नहीं कर पाए हैं। वहां मौसम सोमवार को भी खराब था। कल एलायंस एयर की सर्विस फ्लाइट भी लैंड नहीं कर पाई थी। भाजपा का कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है।