Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। गोंदिया के पास ओएचई टूटने से 8 घंटे से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। दोपहर 3.30 बजे रायपुर से निकली राजधानी एक्सप्रेस डोंगरगढ़ के आगे खड़ी थी। वहीं अन्य ट्रेने राजनांदगांव, दुर्ग में रोक दी गई थी। दुर्ग से डोंगरगढ़ पहुंचने में ही यात्री ट्रेनों को दो से तीन घंटे लगे। रात 11 बजे ओएचई सुधार के बाद रेल प्रशासन ने पहले गुड्स ट्रेनों को रवाना किया फिर यात्री ट्रेनों को। कुछ यात्रियों ने बताया कि एक मालगाड़ी जो काफी लंबी (एनाकोंडा श्रेणी )और ओवरलोड थी वह तो मानो रेंग रही…
publicuwatch24.-रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस के एएसआई चंद्रभूषण वर्मा सहित 4 आरोपियों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। सभी को आज दोपहर पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा।सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में होगी। इसी मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर किया गया था गिरफ्तार ED ने रायपुर और दुर्ग में छापेमारी के दौरान वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया है। इस दौरान पी एम एल ए (प्रिवेंशन ऑफ…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। खराब ड्रेनेज सिस्टम की वजह से इन दिनों स्वास्थ्य विभाग एक टापू में तब्दील हो चुका है। जहाँ फरियादी तो क्या कर्मचारियों को भी आने-जाने के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है जिसे मरम्मत के साथ अंदरुनी सुधार की जरूरत है। लगातार मांग और शिकायत के बावजूद प्रशासन का इस ओर ध्यान न जाना अपने आप में ही गंभीर विषय है।
publicuwatch24.-जगदलपुर। जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने कहा कि मैं जनता से 10 वादे कर रहा हूं। छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो मै 5 सालों में इन वादों को पूरा करूंगा। किसानों को फ्री में बिजली, 5 लाख का मकान बनाकर दूंगा। यदि ऐसा नहीं करता हूं तो मेरे ऊपर मुकदमा चला लें। मुझे सूली पर लटका दें। इसके लिए मैं तैयार रहूंगा। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन करने को अपनी सबसे बड़ी गलती माना है। अमित जोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मेरी लड़ाई न भाजपा के खिलाफ…
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर हुई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से चालक ने ट्रक को ब्रिज के ऊपर ही किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान देर रात एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार पीछे से उसमें जा घुसा। छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात 10.15 बजे डायल 112 की टीम से सूचना मिली थी कि पावर हाउस ब्रिज के ऊपर एक्सीडेंट हो गया है। 112 की टीम मौके पर पहुंची…
publicuwatch-रायपुर। मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2659 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की झुग्गी बहुल बस्तियों में रहने वाली दो लाख 128 महिलाओं एवं बालिकाओं का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा…
छत्तीसगढ़ हमारे देश के लिए पॉवर हाउस की तरह publicuwatch-रायगढ़। सरकारी कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहा है। आज छत्तीसगढ़ को 6 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। आज यहां सिलसेल कॉउंसिलिंग कार्ड भी बांटे गए हैं। आप सभी ने देखा है कुछ दिन पहले जी-20 सम्मेलन में बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आए थे, सभी भारत के गरीब कल्याण के कामों से प्रभावित हो कर गए हैं। बड़े-बड़े देश भारत से सीखने की बात कर रहे…
घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है महिलाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया तीजा-पोरा तिहार publicuwatch-रायपुर। महिलाएं आज घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। घरेलू और सार्वजनिक जीवन में महिलाएं कामयाब है। बस्तर में दंतेश्वरी फाईटर की महिलाएं सर्च ऑपरेशन में जाती है, ऐसा ट्रूप बना है, जो नक्सलियो से मोर्चा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं जागरूक है और वे सक्रियता के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेती हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित…
मुख्यमंत्री ने नारायणपुर जिलावासियों तथा जलजीवन मिशन के अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई publicuwatch-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के अंतर्गत जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से केंद्रीय जलशक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सम्मान के लिए नारायणपुर जिलावासियों को तथा इस कार्य में लगे जलजीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। गौरतलब है…
कांग्रेस ने कहा- जारी है भाजपा की “पैग बाटन” यात्रा publicuwatch-रायपुर। चुनाव से पहले भाजपा ने दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का मकसद सरकार तमाम मुद्दों को घेरना है। लेकिन इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये देखा जा रहा है कि, भाजपा के कुछ लोग जिनके गले में भाजपा का गमझा और सिर में टोपी है और वे शराब की बॉटल खोलकर जाम झलका रहे हैं। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, जारी है भाजपा…